Neemuch से khargone पहुंचेगी सामाजिक समरसता यात्रा, मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने किया शुभारंभ
नीमच जिले के नया गांव से संत शिरोमणी श्री रविदास मंदिर निर्माण, समरसता यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जनसभा को संबोधित किया। नीमच के नयागांव से प्रारंभ हुई समरसता यात्रा का खरगोन जिले में 29 जुलाई को मगरखेड़ी से प्रवेश होगा।
मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा की, संत शिरोमणी श्री रविदास जी महाराज ने सामाजिक समरसता पर आधारित समतामूलक समाज के निर्माण का संदेश दिया है। उन्होने समाज के सभी लोगों को मिल जुलकर रहने और ज्ञान के मार्ग पर चलकर ईश्वर की आराधना पर बल दिया है। हम सभी संत शिरोमणी श्री रविदास जी महाराज के जीवन दर्शन को अपने जीवन में अपनाएं और समतामूलक समाज निर्माण में सहभागी बने।

मंत्री सखलेचा ने कही ये बात
मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने उदबोधन में कहा कि, सागर जिले में सौ करोड की लागत से संत शिरोमणी सदगुरू श्री रविदास जी का विशाल और भव्य मंदिर बनाया जायेगा। मंदिर की दीवारों पर संत रविदास जी के दोहे और शिक्षाए उंकेरी जायेगी। मंदिर परिसर में संत रविदास के व्यक्तित्व और कृत्तित्व को भी प्रदर्शित किया जायेगा। इन समरसता यात्राओं के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न गांवों से मिट्टी एवं 313 नदियों का जल संग्रहण किया जावेगा। मंत्री सखलेचा ने कहा, कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विश्वास एवं सबका विकास के मूलमंत्र को ध्यान में रख, कार्य कर रही।
जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया
प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने संत शिरोमणी श्री रविदास मंदिर निर्माण एवं समरसता यात्रा के नया गांव में शुभारंभ अवसर पर अतिथियों के साथ संत रविदास जी व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्जवलित कर, जन संवाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मंत्री सखलेचा ने चरण पादुका को एवं श्री पवन पाटीदार ने मिट्टी व जल संग्रहण कलश को अपने सिर पर लेकर नया गांव में यात्रा के साथ भ्रमण किया। संत श्री रविदास जी के भजनों की प्रस्तुति-संत श्री रविदास मंदिर निर्माण एंव समरसता संदेश यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर स्थानीय भजन मण्डली के सदस्यों ने सदगुरू श्री रविदास के भजनों को संगीतमय प्रस्तुति दी।
ये भी पढ़े- Dhar news: मांडू से निकली समरसता संदेश यात्रा, आदिवासी समाजजनों के साथ थिरके कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications