Dhar news: मांडू से निकली समरसता संदेश यात्रा, आदिवासी समाजजनों के साथ थिरके कैलाश विजयवर्गीय
धार जिले के मांडू से संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण यात्रा एवं समरसता संदेश यात्रा निकाली गई। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आदिवासी समाजजनों के साथ जमकर डांस भी किया। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय के साथ मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे।
मालवा-निमाड़ में जब भी बात सियासत की होती है तो सबसे पहला नाम बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का लिया जाता है, जहां विजयवर्गीय की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है की विजयवर्गीय जहां भी जाते हैं वहीं के रंग में रंगे नजर आते हैं। विजयवर्गीय का एक ऐसा ही अलग अंदाज मांडू में देखने मिला, जहां बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आदिवासी रंगे में रंगे नजर आए और आदिवासी समाजजनों के साथ जमकर डांस किया।

कार्यकर्ताओं के दिल में बनाई जगह
अपने कर्मठ अंदाज और मिलनसार व्यवहार के चलते कार्यकर्ताओं के दिल में बेहद खास जगह बना चुके बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हाल ही में संगठन कामों के चलते धार जिले के मांडू पहुंचे थे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात की, इस दौरान विजयवर्गीय आदिवासी रंग में भी रंगे नजर आए, जहां उन्होंने आदिवासी समाजजनों के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय के साथ मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे।
Recommended Video
संगठन को मजबूत करने में जुटे विजयवर्गीय
इन दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय लगातार संगठन को मजबूत करने के काम में जुटे हुए हैं, जिसके लिए वे अलग-अलग अंचलों का दौरा कर रहे हैं। इसी तारतम्य में विजयवर्गीय निमाड़ अंचल के दौरे पर भी पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने धार जिले के मांडू में कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात की है। इस दौरान विजयवर्गीय का आदिवासी अंदाज भी देखने मिल गया, जहां हमेशा की तरह अबकी बार भी विजयवर्गीय ने आदिवासी समाजजनों के आग्रह पर उनके साथ बेहद ही शानदार डांस किया। विजयवर्गीय के डांस के दौरान उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता तालियां बजाते नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़े- Indore news: त्योहारों के मौसम में शांति समिति की बैठक संपन्न, सभी ने मिलकर लिया खास फैसला












Click it and Unblock the Notifications