Dewas के बेरोजगार युवाओं को मिलेगी JOB, कैसे साकार होगा नौकरी का सपना, जानिए?
देवास रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 21 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 03 बजे तक आईटीआई परिसर विकास नगर चौराहा देवास मे मेले का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश भर में इन दिनों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग तरह के अभियान और रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जहां इन अभियानों और रोजगार मेलों का सीधा असर अब प्रदेश में देखने मिल रहा है, जहां युवाओं को अच्छी संख्या में नौकरियां प्राप्त हो रही हैं। जिला रोजगार कार्यालय देवास द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 21 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 03 बजे तक आईटीआई परिसर विकास नगर चौराहा देवास मे मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले मे 15 कम्पनियों द्वारा भाग लिया जायगा। रोजगार मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक के युवा भाग ले सकते है। रोजगार मेले के लिए विस्तृत 07272-252296 पर प्राप्त कर सकते है।
ये कंपनियां होंगी शामिल
जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि रोजगार मेले में 800 से अधिक पदो पर भर्ती की जायेगी। मेले में व्ही.ई.कमर्शियल देवास द्वारा सभी ट्रेड में आईटीआई एवं अन्य से अप्रेन्टीस के पदो, सनफार्मा लेब्रोरेटरी देवास, इप्का लेब्रोरेटरी देवास, प्रोजेक्शन कम्प्यूटर देवास, बीएबल एकेडमी इन्दौर व्ही.पी.सालवेक्स देवास, भारतीय जीवन बीमा निगम देवास, मॉ चामुण्डा इण्टर प्रायजेस देवास, गाजावत कान्ट्रकक्टर देवास, यशस्वी देवास सहित अन्य कम्पनियों द्वारा भर्ती की जायेगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश भर में इन दिनों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग तरह के अभियान और रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं.
युवाओं को मिल रही नौकरियां
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन इंदौर में किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।
ये भी पढ़े- PM Modi ने इंदौर सांसद के ट्वीट को किया रीट्वीट, आयुष्मान योजना को लेकर लिखी ये बात












Click it and Unblock the Notifications