PM Modi ने इंदौर सांसद के ट्वीट को किया रीट्वीट, आयुष्मान योजना को लेकर लिखी ये बात
सांसद शंकर लालवानी के समक्ष बुजुर्ग ने आयुष्मान योजना को लेकर सरकार का आभार जताया, जिसे लालवानी ने ट्विटर पर शेयर भी किया। लालवानी के द्वारा की गई पोस्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भी रि ट्वीट किया गया है।

Recommended Video

केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार यानि डबल इंजन की सरकार का सीधा असर अब एमपी के साथ-साथ सियासत के गढ़ इंदौर में भी देखने मिल रहा है, जहां जनता तक सरकार की योजनाएं पहुंचती दिखाई दे रही है। इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी इन दिनों सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं हाल ही में देपालपुर गए लालवानी को बुजुर्ग ने आयुष्मान योजना का लाभ बताते हुए बीजेपी सरकार का आभार व्यक्त किया, जिसे लालवानी ने ट्विटर पर शेयर भी किया। लालवानी के द्वारा की गई पोस्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भी रि ट्वीट किया गया है।
आयुष्मान भारत योजना नहीं होती तो मैं बच नहीं पाता
इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने हाल ही में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था की, हाल में ही मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण करते हुए देपालपुर गया। रतनलाल जी, एक बुजुर्ग व्यक्ति मुझसे मिलने आए। उन्होंने कहा, "कुछ हफ्ते पहले मेरे परिवार के सदस्य आपसे मिलने आए थे, आपकी मदद के लिए अनुरोध करते हुए कि मुझे दिल का दौरा पड़ा था। आपने तुरंत पूछा कि उनके पास आयुष्मान कार्ड है या नहीं। जब उन्होंने सकारात्मक उत्तर दिया, तो आपने तुरंत मुझे अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। आपने फोन पर डॉक्टर से भी बात की। मेरी तुरंत दिल की सर्जरी हुई और मेरे दिल में 2 स्टेंट लगाए गए। आयुष्मान भारत योजना नहीं होती तो मैं बच नहीं पाता।
पीएम मोदी ने किया रिट्वीट
पीएम नरेंद्र मोदी ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी के ट्वीट को री ट्वीट करते हुए लिखा की, आयुष्मान योजना कैसे हमारे गरीब भाई-बहनों का जीवन बचा रही है, यह उसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण है। बता दें कि आयुष्मान योजना देश ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के उन लोगों के लिए भी काफी मददगार साबित हो रही है, जहां आयुष्मान योजना के तहत लोगों का अच्छे अस्पतालों में मुफ्त इलाज हो रहा है। वहीं एक बार फिर आयुष्मान योजना किस तरह से गरीबों के इलाज में सहायक सिद्ध हो रही है, इसका उदाहरण प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से निकलकर सामने आया है।
ये भी पढ़े- MP के किसानों की किस्मत बदलेगा बांस, फर्नीचर और घर बनाने की मिलेगी ट्रेनिंग












Click it and Unblock the Notifications