JOB news: Indore में लगेगा रोजगार मेला, बेरोजगारों को मिलेगा नौकरी का मौका

इंदौर जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में 15 जून को जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 300 से अधिक युवाओं को नौकरी दिलवायी जाएगी।

उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई बताया कि, एक दिवसीय रोजगार मेला 15 जून 2023 (गुरूवार) को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास) पोलोग्राउन्ड इन्दौर में आयोजित होगा।

indore

रोजगार मेले में आएंगी ये कंपनियां

उक्त रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- शैफाली बिजनेश सोल्यूशन, रूपरंग स्टोर्स, पटेल मोटर्स एरेना सुजुकी एवं पटेल मोटर्स आयशर, जाना स्माल फायनेन्श एवं अर्थ फायनेन्श, चेकमेट सर्विसेज, तथा एसडी कन्सल्टेन्ट आदि के लगभग 300 से अधिक अधिक विभिन्न पदों जैसे-सेल्स एक्जिकेटिव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लीडर, सुरक्षा गार्ड, हैल्पर, पेकर, ऑपरेटर आदि के पदों हेतू आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदको के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे। उक्त मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो की अनपढ़ से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में उत्तीर्ण है अथवा तकनिकी योग्यता है को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों साथ लाकर मेले में भाग ले सकते हैं।

रोजगार को लेकर सराहनीय पहल

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- MP news: शाजापुर में बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, सीहोर में पलटी अनियंत्रित बस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+