MP news: शाजापुर में बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, सीहोर में पलटी अनियंत्रित बस
मध्य प्रदेश के शाजापुर में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक बस इंदौर से सारंगपुर की ओर जा रही थी, तभी अचानक बस ने अनियंत्रित होकर बस को टक्कर मार दी। हादसा एबी रोड स्थित कृषि उपज मंडी के पास हुआ। दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Recommended Video

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय रहवासियों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। वहीं कार से शव और घायलों को निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। उधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।

कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक बस इंदौर से सारंगपुर जा रही थी, तभी रात 11 बजे कृषि उपज मंडी के पास बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं जिसने भी यह हादसा देखा वह दंग रह गया। हादसे की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे, और कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार युवकों को बाहर निकाला जा सका। हादसे के वक्त स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर से सुजालपुर की ओर जा रहे थे, जहां उन्होंने हादसा देख पुलिस और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचा, तो वहीं शवों को मर्चुरी भिजवाया गया।
कुबेरेश्वर धाम जा रही बस पलटी
ऐसा ही एक बस हादसा आष्टा के नजदीक घटित हुआ, जहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में भी लगभग 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां सभी घायलों का इलाज जारी है। घटनाक्रम पार्वती थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर-भोपाल हाईवे पर घटित हुआ, जहां सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में बस चालक ने अपना नियंत्रण को दिया, और बस पलट गई।
ये भी पढ़े- MP news: पिता ने घर गिरवी रख बेटे की शादी के लिए पैसे इकट्ठे किए, सबकुछ लेकर भाग गई लूटेरी दुल्हन












Click it and Unblock the Notifications