MP news: चूहे पी गए जप्ती की शराब, चट कर दिया गांजा, पुलिस की बढ़ गई टेंशन
MP Assembly Election 2023 के चलते अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है, जहां पुलिस के द्वारा लगातार अवैध शराब जप्त करने का सिलसिला जारी है। इस बीच प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है।
दरअसल, यहां पुलिस के द्वारा जप्त की गई शराब को थाने में रखा गया तो चूहों ने शराब पी ली, जहां लगभग 60 से ज्यादा बोतल शराब चूहे पी गए। वहीं पुलिस ने चूहों को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया हुआ है।

अलर्ट पर है पुलिस
छिंदवाड़ा में हुए घटनाक्रम के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस अलर्ट नजर आ रही है, जहां अब japt शराब की निगरानी भी की जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर समेत आसपास के जिलों में भी लगातार पुलिस इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम दे रही है, जहां पुलिस अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शराब जप्त कर रही है। वहीं अब जप्त की जा रही शराब को चूहे नष्ट ना कर सके इसका ध्यान भी रखने की आवश्यकता है।
लगातार जारी है कार्रवाई
चुनाव के मद्देनजर खरगोन में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार की शाम को आबकारी एवं वनविभाग के अमले ने संयुक्त कार्रवाई कर 04 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वृत बड़वाह में आबकारी व वन अमले के दल द्वारा संयुक्त रूप से रविवार देर शाम तक कार्रवाई की गई। जिसमें वृत के ग्राम कुंडी सुलगांव व पलासिया के सुदूर जंगलों में और काड़गी नदी के किनारे 3 किलोमीटर पैदल चलकर दबिश दी गई।
ये भी पढ़े- Indore news: कीचड़ में स्वागत के लिए माला लेकर खड़ा रहा युवक, दूर से निकल गए जीतू पटवारी












Click it and Unblock the Notifications