Indore news: कीचड़ में स्वागत के लिए माला लेकर खड़ा रहा युवक, दूर से निकल गए जीतू पटवारी
MP Assembly Election 2023 को लेकर BJP और कांग्रेस दोनों ही दल तैयार नजर आ रहे हैं, जहां अब लगातार प्रत्याशी जनसंपर्क के लिए मैदान में नजर आ रहे हैं। इस अब इंदौर की राऊ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अब सियासी गलियारों में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
दरअसल, यह वीडियो राऊ विधानसभा की बांक पंचायत का बताया जा रहा है, जहां एक युवक जीतू पटवारी का स्वागत करने के लिए फूल माला लेकर खड़ा था। लेकिन कीचड़ में खड़े युवक को देखकर पटवारी दूर से ही निकल गए।

कुछ ऐसा है वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी राऊ विधानसभा की बांक पंचायत में जनसंपर्क के लिए निकले थे, जहां जनसंपर्क के दौरान बांक पंचायत में एक युवक कीचड़ से सनी रोड पर पटवारी के स्वागत के लिए फूल माला लिए खड़ा हुआ था। वहीं जब पटवारी ने युवक को कीचड़ में खड़ा देखा तो पटवारी नजर चुराते हुए दूर से ही निकल गए। वहीं अब इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, युवक पटवारी का विरोध करने के लिए कीचड़ में फूल माला लेकर खड़ा हुआ था।
स्वागत के लिए खड़ा था युवक
राऊ विधानसभा की बांक पंचायत अल्पसंख्यक बाहुल्य पंचायत मानी जाती है, जहां से कांग्रेस को अच्छी खासी लीड भी मिलती है। बावजूद इसके पंचायत में विकास के कई काम होने अभी बाकी हैं। इसी से नाराज होकर युवक ने कीचड़ से सनी सड़क में अनोखा विरोध दर्ज कराते हुए जीतू पटवारी के लिए फूल माला से स्वागत करने की तैयारी की थी। लेकिन पटवारी ने जब युवक को कीचड़ में खड़ा देखा तो पटवारी दूर से ही निकल गए। इधर, इस वायरल वीडियो को लेकर सियासी बाजार भी गर्म है, जहां बीजेपी नेता भी अब कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी पर निशाना साध रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: घायल होने के बाद भी अंतर सिंह दरबार ने संभाला चुनाव मैदान, जमकर किया जनसंपर्क












Click it and Unblock the Notifications