Indore News: 'दुख में शामिल नहीं तो उत्सव कैसे मनाऊं...', CM ने क्यों कही ये बात, जानिए
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रंगपंचमी की गेर में शामिल होने इंदौर आए थे, लेकिन गेर में एक व्यक्ति की मौत के बाद उन्होंने गेर में शामिल होने का फैसला बदलते हुए उज्जैन की ओर रवानगी भर दी। वहीं इंदौर में CM डॉ. मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया है।
BJP नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने लिखा कि, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जितने सहज और सरल है, उतने ही संवेदनशील है। प्रदेश के मुखिया के पद पर बैठने के बाद भी वे जिस गंभीरता से छोटी छोटी बातों का और लोगों के सुख दुख का ध्यान रखते है वो वाकई हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मिश्रा ने लिखा कि, माननीय मुख्यमंत्री जी इंदौर की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी गैर में भाग लेने आए थे हम लोग एयरपोर्ट पर उनका अभिनंदन करने गए तो अचानक उन्होंने मुझे कहा कि "सुमित, मुझे पता चला है कि यहां दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है" भले ही गैर इंदौर का लोक उत्सव है, इंदौर की सांस्कृतिक पहचान है पर यदि किसी परिवार ने आज अपने सदस्य को खो दिया है तो ऐसे में मेरा उसमें शामिल होना ठीक नहीं है। क्योंकि मुझे उस परिवार की चिंता है जिसने अपने एक सदस्य को खो दिया है। मैं उनके दुख में शामिल नहीं हो सकता तो उत्सव भी नहीं मनाऊंगा।
मिश्रा ने लिखा कि, मुख्यमंत्री जी ने एयरपोर्ट पर ही मृतक के परिजनों के लिए 4 लाख रूपए की सहायता राशि की घोषणा की और वे सीधे वही से वापस रवाना हो गए। मुझे अपने प्रदेश मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता पर गर्व हुआ और उनकी विचारों की उत्कृष्टता पर भी। मुझे इस बात पर भी गर्व हुआ कि मोदी जी की जी तरह हमारे मुख्यमंत्री भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मानववाद को सिर्फ मानते नहीं है बल्कि उसे जीते है, उसे आचरण में उतारते है। मुख्यमंत्री जी मैं आपकी संवेदनशीलता को मैं सलाम करता हूं, नमन करता हूं।
CM मोहन यादव ने कहा कि, रंगपंचमी के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैं इंदौर के विश्वप्रसिद्ध गेर कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
परंतु यहां गेर उत्सव के दौरान एक दुखद घटना हुई है, जिसमें एक बंधु ट्रैक्टर से टक्कर में घायल हो गया था जिसका इलाज के दौरान निधन का दुखद समाचार मिला है। इस हादसे के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, मैं अपने इंदौर में रंगपंचमी के कार्यक्रम को स्थगित करता हूँ।
मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। मृतक के परिवारजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 4 लाख देने की घोषणा करता हूँ।
ये भी पढ़े- Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बने फलाहारी बाबा, स्वरूप देख हर कोई चौंका












Click it and Unblock the Notifications