Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बने फलाहारी बाबा, स्वरूप देख हर कोई चौंका

मध्यप्रदेश के इंदौर में लंबे वक्त के इंतजार के बाद आखिरकार वह घड़ी आ ही गई, जिसका सभी को इंतजार था। बजरबट्टू-2025 शोभायात्रा और कवि महासम्मेलन में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय फलाहारी बाबा के अवतार में नजर आए हैं।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस अवतार को देख हर कोई चौक गया, वैसे तो इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने कई अलग-अलग स्वरूपों से सभी को चौका चुके हैं, लेकिन अबकी बार फलाहारी बाबा के स्वरूप में दिखे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस स्वरूप को देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

Indore

इंदौर में निकलेगी रंगारंग गेर

इंदौर में 19 मार्च बुधवार को परम्परागत रूप से रंगपंचमी की गेरें निकलेंगी। कलेक्टर आशीष ‍सिंह और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने अधिकरियों के दल और गेर आयोजकों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अमित सिंह, एडीएम रोशन राय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

निर्धारित गेर मार्गों का निरीक्षण किया

कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने निर्धारित गेर मार्गों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जीर्ण-शीर्ण भवनों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। इन भवनों पर सूचना पटल भी लगाये जायेंगे। बताया गया कि, पूरे मार्ग पर सभी आवश्यक बंदोबस्त किये जा रहे हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रखें जायेंगे।

CCTV कैमरे लगाये जा रहे

कलेक्टर सिंह ने बताया कि पूरे मार्ग पर ‍निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा हैं। बेरिकेटिंग की भी व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक चिकित्सा के लिये भी प्रबंध किये जा रहे हैं। निर्धारित स्थानों पर एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था भी रहेगी। इंदौर शहर की इस पहचान के त्यौहार को देखने के लिए गेर मार्ग के भवनों पर नागरिकों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है।

बताया गया कि, इंदौर शहर की परंपरागत रंग पंचमी 19 मार्च की विशेष गेर के लिए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की शहर वृत्त टीम ने विशेष रूप से तैयारी की हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस के अधिकारियों के साथ टोरी कार्नर, मल्हारगंज से लेकर राजबाड़ा, कृष्णपुरा तक के गेर मार्ग का निरीक्षण किया गया। गेर के मार्ग पर केबल व तार पर्याप्त व सुरक्षात्मक ऊंचाई पर किए गए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर के पुराने, क्षतिग्रस्त बॉक्स बदले गए है। सुभाष चौक जोन पर बिजली कंपनी का अस्थाई कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। विभिन्न ग्रिड, ट्रांसफार्मरों के पास बिजली कर्मचारी तैनात रहेंगे।

शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि, ऐतिहासिक गेर के दौरान फायर फायटर से 100 से 150 फीट की ऊंचाई तक रंग उड़ाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षात्मक कारणों से 11 केवी लाइन के कुल 14 फीडरों से अलग-अलग समय पर बिजली प्रदाय बंद किया जाएगा। अधीक्षण यंत्री ने बताया कि गेर मार्ग की बिजली संबंधी व्यवस्थाओं के लिए 15 इंजीनियरों समेत कुल 50 कर्मचारी तैनात रहेंगे।

ये भी पढ़े- Indore News: 100 से 150 फीट तक उड़ेगा रंग गुलाल, रंगपंचमी की गेर रहेगी खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+