Raksha bandhan 2023 से पहले बड़ा अपडेट, क्या अबकी बार भी महंगी राखियां बिगाड़ेंगी बहनों का बजट, जानिए?
रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है, ऐसे में बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक दिखने लगी है, जहां बाजारों में लोग रक्षाबंधन के पर्व से जुड़ी खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर लगी राखियों के साथ ही अन्य सामग्रियों की दुकान पर भीड़ नजर आने लगी है।
रक्षाबंधन का पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा, जहां इससे पहले लोग अपनी-अपनी जरूरतों का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं। वहीं इस बार राखियों के दाम पिछले सालों की अपेक्षा बड़े हुए नजर आ रहे हैं।

राखियों के दामों में हुई बढ़ोतरी
महंगाई की मार इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर पड़ती नजर आ रही है, जहां राखियों के दामों में पिछले सालों के मुकाबले इस साल काफी उछाल देखा जा रहा है। बाजार में वैसे तो 5 रुपए से लेकर 500 और 5000 तक की राखियां उपलब्ध हैं, लेकिन इन सभी राखियों के दाम पिछले कुछ सालों के मुकाबले बढ़े हैं। इतना ही नहीं रक्षाबंधन के पर्व पर राखी के साथ-साथ और भी अन्य सामग्रियां जरूरी होती है, जहां इन सामग्रियों के दाम भी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं।
5 रुपए से लेकर 5 हजार तक की राखी
भाई और बहन के रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यही कारण रहता है कि, रक्षाबंधन पर्व के समय बाजार में रौनक नजर आती है, जहां कोरोना काल के 2 साल बाद बाजार में नजर आ रही रौनक व्यापारियों के लिए भी बेहद राहत लेकर आई है। वहीं इस बार बाजार में 5 रुपए से लेकर 5 हजार तक की राखियां उपलब्ध है।
चाइनीज राखियों से दूरी बना रहे लोग
इन दिनों बाजार में लोग रक्षाबंधन की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं, जहां लोग अलग-अलग तरह की फैंसी राखियां पसंद कर रहे हैं, तो वहीं इस बार लोग चाइनीज राखियों से दूरी बना रहे हैं, जहां लोग देश में ही बनी राखियों को पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ सिंपल राखियों की डिमांड इस बार बढ़ गई है।
ये भी पढ़े- Live Video: कार से स्टंट करना लड़कों को पड़ा भारी, देखते ही देखते चोरल डैम में समा गई गाड़ी












Click it and Unblock the Notifications