Live Video: कार से स्टंट करना लड़कों को पड़ा भारी, देखते ही देखते चोरल डैम में समा गई गाड़ी

मानसून के चलते मौसम सुहाना हो चुका है, और ऐसे में लोग अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं, जहां पर्यटन स्थलों से हादसों की खबरें भी निकलकर सामने आ रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास चोरल में उस वक्त हादसा हो गया, जब कुछ युवक स्टंट दिखाते हुए कार चोरल डेम में ले गए और देखते ही देखते कार डैम में डूब गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, कार इंदौर के युवकों की थी, जहां इंदौर के युवक पिकनिक मनाने चोरल डैम पहुंचे थे। इस दौरान युवक मस्ती करते हुए अपनी कार डेम में ले गए, जहां देखते ही देखते कार डूबने लगी। गनीमत रही कि, सभी युवक कार से बाहर आ गए थे, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

Indore

कुछ इस तरह हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, पिकनिक मनाने आए युवक अपनी थार गाड़ी को लेकर डैम की तरफ जा रहे थे, जहां कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन युवक नहीं माने, और कार को डैम में उतार दिया, जहां देखते ही देखते कार डैम में समाने लगी, जिसे देख युवक कार से बाहर आ गए। वहीं आसपास मौजूद ग्रामीणों ने रस्सी और अन्य साधनों का सहारा लेकर कार को डैम से बाहर निकाला। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Live Video: कार से स्टंट करना लड़कों को पड़ा भारी, देखते ही देखते चोरल डैम में समा गई गाड़ी

    पहले भी हुआ है इसी तरह का हादसा

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दर्दनाक हादसा सामने आया था, जहां शहर के टूरिस्ट स्पॉट पर देखते ही देखते कार तालाब में गिर गई थी, जहां कार में 12 साल की बच्ची बैठी हुई थी, तो वहीं उसे बचाने के लिए पिता ने भी तालाब में छलांग लगा दी थी। वहीं दोनों को डूबता देख कुछ लोग इनके पास पहुंचे थे, और दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया था। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।

    ये भी पढ़े- Live Accident Video: देखते ही देखते कुंड में समा गई कार, बेटी को बचाने के लिए पिता ने लगाई छलांग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+