Indore news: कार्तिक के महीने में सावन जैसे बरसे बदरा, आगे कुछ ऐसा रहेगा मौसम
MP के कुछ जिलों में रविवार दोपहर से बारिश का सिलसिला जारी है, जहां रविवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला हमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार हो रही भारी बारिश की चलते सड़कों पर जल जमावों की स्थिति पैदा हो गई है, तो वहीं कार्तिक के महीने में सावन जैसी झड़ी लग जाने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
मध्यप्रदेश में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जहां प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मावठा गिरने की संभावना जताई जाने के बाद इंदौर, धार, उज्जैन, आलीराजपुर जिलों के सहित प्रदेश भर के आधा दर्जन जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो जाने के कारण लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जहां अब धीरे-धीरे यह एक्टिव सिस्टम पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर अग्रसर होगा। फिलहाल मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक्टिव सिस्टम इंदौर और खंडवा, बुरहानपुर धार, उज्जैन समेत अलग-अलग जिलों में बारिश करवा रहा है, तो वहीं पूर्वी हिस्से में सिस्टम एक्टिव हो जाने के बाद यह जबलपुर समेत आसपास के इलाकों में बारिश कराएगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
MP में गिरने लगा तापमान
मध्य प्रदेश में अब गुलाबी ठंड का असर दिखाई देने लगा है, जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है, जहां दिन के तापमान की गिरावट में इंदौर ने पचमढ़ी को भी पीछे छोड़ दिया है। उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही हवाओं के चलते मौसम अचानक बदलता दिखाई दे रहा है, जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। इधर, रात में सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस हो रही है, तो वहीं दिन का तापमान भी लगातार गिरता चला जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore news: मावठे के साथ ओले गिरने से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जोरदार ठंड के लिए रहे तैयार












Click it and Unblock the Notifications