Indore news: मावठे के साथ ओले गिरने से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जोरदार ठंड के लिए रहे तैयार
मध्यप्रदेश में अब जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, जहां प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मावठा गिरने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं मावठे के साथ-साथ ओले भी गिर सकते हैं, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा।
मौसम वैज्ञानिकों की ओर से इंदौर और उज्जैन समेत प्रदेश के लगभग 15 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं बारिश और मावठे के बाद ठंड बढ़ सकती है, जहां शीतलहर का प्रकोप पूरे प्रदेश में दिखाई दे सकता है.

मावठा गिरने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेशभर के मौसम में उलटफेर देखने मिल सकता है, जहां आगामी 3 से 4 दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से 26 और 27 नवंबर को पश्चिमी मध्यप्रदेश में मावठा गिरने की संभावना जताई जा रही है। यही कारण है की, इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, फिलहाल प्रदेश का मौसम देखें तो गुलाबी ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है, जहां अब सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस की जा रही है।
MP में गिरने लगा तापमान
मध्य प्रदेश में अब गुलाबी ठंड का असर दिखाई देने लगा है, जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है, जहां दिन के तापमान की गिरावट में इंदौर ने पचमढ़ी को भी पीछे छोड़ दिया है। उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही हवाओं के चलते मौसम अचानक बदलता दिखाई दे रहा है, जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। इधर, रात में सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस हो रही है, तो वहीं दिन का तापमान भी लगातार गिरता चला जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore news: तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज, कुछ इस तरह रखें सेहत का ध्यान












Click it and Unblock the Notifications