Indore news: राहुल गांधी के साथ हुई अभद्रता का विरोध, कांग्रेसियों ने दिया धरना
इंदौर में देश के गौरव, प्रेरणा स्रोत, भारत में राष्ट्रवाद की चेतना का संचार करने वाले महान नेता स्वर्गीय नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने नेताजी के कार्यों के योगदान स्मरण किया। कार्यक्रम संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील गोधा ने किया और आभार प्रदर्शन वार्ड अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने माना।

कार्यक्रम के पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर स्वर्गीय सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना दिया। मौन धरने में धरना देने के कारणों को स्पष्ट करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि, देश के बड़े हिस्से में भारत न्याय यात्रा को लेकर निकले देश के लाडले नेता राहुल गांधी को लखीमपुर में मंदिर में भगवान की आराधना करने से रोका गया यह अक्षम्य घोर पाप कर्म है। क्या यह एक समय में एक ही नेता मंदिर में जा सकता है। ऐसी कोई धार्मिक व्यवस्था है। कांग्रेस ऐसे अनैतिक कार्यों की निंदा करते हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि, भारत न्याय यात्रा पर पथराव मारपीट मंदिर दर्शन से रोके जाने की घटनाएं देश के लोकतंत्र पर काला धब्बा है। हम ऐसे राजनीतिक षडयंत्रों का घोर विरोध करते हैं। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष यादव सदाशिव यादव,पूर्व विधायक अश्विन जोशी, महेंद्र सिंह रघुवंशी, अर्चना जायसवाल, देवेंद्र सिंह यादव समेत अनेक कांग्रेस जन उपस्तिथ थे।
ये भी पढ़े- Ram Mandir प्राण-प्रतिष्ठा पर जगमगाई महाकाल नगरी, 1 लाख दीपों से हुई रोशन












Click it and Unblock the Notifications