Ram Mandir प्राण-प्रतिष्ठा पर जगमगाई महाकाल नगरी, 1 लाख दीपों से हुई रोशन
अयोध्या की पावन धरा पर श्री रामलल्ला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण से दोपहर 12 बजे से श्री राम जी की भव्य आरती की गई। साथ ही सायं में दीपोत्सव मनाया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सायं 07:30 बजे से प्रख्यात भजन संध्या आयोजित की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर से रात्रि 08:00 बजे आकर्षक एवं भव्य आतिशबाजी की गई। भगवान श्री महाकालेश्वर जी की त्रिकाल आरतियों के दौरान प्रत्येक आरती में 05 क्विंटल पुष्पों से पुष्प वर्षा, आकर्षक पुष्प एवं विद्युत सज्जा की गई।

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रातःकालीन होने वाली भस्म आरती में बाबा महाकाल का महापूजन जिसके अंतर्गत फलो के रस से अभिषेक एवं भगवान श्रीराम को प्रिय खिरान का भोग लगाया जाकर आरती उपरांत श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। साथ ही नंदी मण्डपम् एवं गणेश मण्डपम् के प्रथम 03 बैरिकेट में प्रातः 08:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक भगवान श्रीराम का संकीर्तन प्रख्यात कलाकारो द्वारा किया गया। नंदी मण्डपम् एवं गणेश मण्डपम् के प्रथम 03 बैरिकेट में प्रातः 11:00 बजे से शिवराम स्तुति की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दोपहर 12:30 बजे भगवान श्रीराम जी की महाआरती एवं प्रसाद वितरण, आरती के दौरान मंदिर परिसर में ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई।
शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुण्ड के चारो ओर सायं 07:00 बजे 01 लाख दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुण्ड के चारो ओर सायं 07:00 बजे 01 लाख दीप प्रज्जवलन किये गए। शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुण्ड के चारो ओर सायं 07:00 बजे 01 लाख दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम । शिखर दर्शन स्थल पर दीपो से "जय श्री राम" लिखा गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सायं 07:30 बजे से प्रख्यात भजन संध्या आयोजित की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर से रात्रि 08:00 बजे आकर्षक एवं भव्य आतिशबाजी की गई। भगवान श्री महाकालेश्वर जी की त्रिकाल आरतियों के दौरान प्रत्येक आरती में 05 क्विंटल पुष्पों से पुष्प वर्षा, आकर्षक पुष्प एवं विद्युत सज्जा की गई। मंदिर प्रांगण में एल.ई.डी. के माध्यम से रामजन्मभूमि के सजीव प्रसारण को दिखाया गया।
ये भी पढ़े- Ram Mandir प्राण-प्रतिष्ठा पर महाकाल का विशेष श्रृंगार, भगवान का दिखा अद्भुत स्वरूप












Click it and Unblock the Notifications