MP News: एंबुलेंस नहीं मिली तो बैलगाड़ी पर गर्भवती को अस्पताल लाया पति, जिम्मेदारों ने बैठाई जांच

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से ऐसा मामला निकलकर सामने आया था, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। दरअसल, यहां कड़कड़ाती ठंड में एक पति अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पति ने बताया कि, उसने एंबुलेंस को फोन लगाया, लेकिन एम्बुलेंस के व्यस्त होने पर वह खुद गर्भवती पत्नी को बैलगाड़ी की सहायता से अस्पताल ले आया। घटनाक्रम के बाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

विकासखण्ड झिरन्या में प्रसुता को बैलगाड़ी से स्वास्थ्य केन्द्र लाने का मामला समाचार पत्रो में प्रकाशित हुआ था। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सिसोदिया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 14 दिसंबर 2023 को प्रा. स्वा. केन्द्र हेलापड़ावा एवं ग्राम चौपाली जाकर वस्तुस्थिति की संपूर्ण जानकारी ली गई। प्रसुता के पति द्वारा बताया गया कि उसने 108 पर कॉल किया था, परन्तु 108 से कहा गया कि वर्तमान हेलापड़ावा एवं झिरन्या क्षैत्र की 108 अन्य मरीज को लेकर गई हुई है।

khargone

आधे घण्टे बाद दोबारा फोन लगाने के लिए 108 कॉल सेन्टर से कहा गया। फोन लगाये जाने पर 108 कॉल सेन्टर से भीकनगॉव 108 एम्बुलेंस भेजी जा रही है। प्रसुता महिला के पति को कहा गया जब तक प्रसुता को बैलगाड़ी के द्वार अस्पताल पहुचा दिया गया था।सायं 6 बजे प्रसुता महिला अस्पताल पहुची उसके पश्चात् 6.30 बजे प्रसव हुआ, तब जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ्य थे। परन्तु बच्चे का वजन सामान्य से कम था एवं महिला को हिमोग्लोबिन भी सामान्य से कम था। जिस कारण अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होने से संबंधित को सामु. स्वा. केन्द्र झिरन्या रेफर किया गया। परन्तु मरीज जाने से इंकार कर रहा था। तब चिकित्सक द्वारा दूरभाष पर प्रसुता के परिजनों को समझाया गया उसके पश्चात् प्रसुता को 108 शासकीय एम्बुलेंस से सामु. स्वा. केन्द्र झिरन्या रेफर किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा ग्राम चौपाली क्षैत्र में निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही ग्राम की आशा सुधा सैनी, सीएचओ सीमा रावत से भी जानकारी ली गई एवं भर्ती प्रसुता महिला को दिये जा रहे उपचार आदि की जानकारी लेकर चर्चा की गई। वर्तमान में प्रसुता महिला एवं बच्चा दोनों चिकित्सक की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।

ये भी पढ़े- MP News: मछली पकड़ने वाले धागे से पतंग उड़ाने पर मिलेगी सजा, क्या है पूरा मामला, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+