NRI सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी, CM Shivraj ने ली समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी माह मध्यप्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जहाँ 8 से 10 जनवरी तक प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन हो रहा है.

indore

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी माह मध्यप्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जहाँ 8 से 10 जनवरी तक प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन हो रहा है, वहीं 11 एवं 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। इन दोनों आयोजन के लिए इंदौर के साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों को सज्जित और आकर्षित करने का कार्य हो रहा है। यह कार्यक्रम प्रवासी भारतीय और उद्योग विभाग के ही कार्यक्रम नहीं हैं बल्कि इन्हें सुचारू रूप से किए जाने का दायित्व सभी संबंधित विभागों का है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन कार्यक्रमों को मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

मंत्रीगण उपस्थित हुए और वर्चुअली भी जुड़े

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय में जनवरी माह में इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट एवं प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने इन आयोजनों की व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मंत्रीगण उपस्थित हुए और वर्चुअली भी जुड़े। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में यह सम्मेलन हो रहे हैं। इस वीडियो कांफ्रेसिंग में इंदौर संभागायुक्त कार्यालय से संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

प्रदेश में नए निवेश को लाने का माध्यम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रवासी भारतीय सम्मेलन का प्रदेश में यह प्रथम अवसर है। विभिन्न देशों से पधार रहे अतिथियों के समक्ष मध्यप्रदेश की खूबियों को प्रस्तुत करने का यह महत्वपूर्ण अवसर भी है। जीआईएस प्रदेश में नए निवेश को लाने का माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक निवेश लाने के प्रयासों को सफल बनाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी संबंधित विभाग और मंत्रीगण विभिन्न सेक्टर्स में निवेश लाने के प्रयासों को अंजाम दें। देशी- विदेशी निवेशकों से संवाद और संपर्क स्थापित कर निवेश का आग्रह किया जाए।

अब तक हुई तैयारियों पर एक नजर

औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग की ओर से दिए गए प्रजेंटेशन में बताया गया कि, भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना के लिए केन्द्र सरकार ने प्रवासी भारतीय दिवस की रूप रेखा बनाई है। यह दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। केन्द्रीय विदेश मंत्रालय के साथ आयोजक राज्य संयुक्त रूप से सम्मेलन करते हैं। इस बार मध्यप्रदेश को सहभागी राज्य बनने का सौभाग्य मिला है। अब तक 16 प्रवासी भारतीय सम्मेलन किए जा चुके हैं। सम्मेलन के दूसरे दिवस 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस दिन डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। तीसरे दिन 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार का वितरण करेंगी।

ये भी पढ़े- Flashback 2022 : Indore में मिली टीम इंडिया को पहली हार, क्रिकेट में चमके शहर के ये सितारे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+