Flashback 2022 : Indore में मिली टीम इंडिया को पहली हार, क्रिकेट में चमके शहर के ये सितारे

खेलों के शहर इंदौर को साल 2022 में वैसे तो कई सारी उपलब्धियां हाथ लगी हैं, लेकिन कुछ निराशा भी इंदौर की झोली में आई हैं।

indore

खेलों के शहर इंदौर को साल 2022 में वैसे तो कई सारी उपलब्धियां हाथ लगी हैं, लेकिन कुछ निराशा भी इंदौर की झोली में आई हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं, साल 2022 में शहर में हुए तमाम क्रिकेट से जुड़े घटनाक्रमों की, क्रिकेट के लिहाज से साल 2022 संतोषजनक रहा है, जहां शहर को एक इंटरनेशनल क्रिकेट मैच मिला तो वहीं रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के भी कुछ मुकाबले इंदौर में देखने मिले। इतना ही नहीं इंदौर के युवाओं ने भारतीय टीम में जगह बनाने में भी सफलता हासिल की है, जहां आवेश खान, रजत पाटीदार और वेंकटेश्वर अय्यर जैसे क्रिकेट खिलाड़ियों ने शहर का नाम देश ही नहीं बल्कि दुनिया में रोशन किया।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ मुकाबला

खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 क्रिकेट का महा मुकाबला अक्टूबर माह में हुआ था, जहां इस मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। संभवतः इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम की यह पहली हार है, इससे पहले हुए सभी मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। T20 क्रिकेट के इस महा मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने मिल रहा था, जहां क्रिकेट के फैंस बड़ी संख्या में होलकर स्टेडियम में मौजूद रहे। इस दौरान होलकर स्टेडियम खचाखच भरा नजर आया, तो वहीं दर्शकों में भी उत्साह देखने मिला था।

क्रिकेट में चमके इंदौर के सितारे

क्रिकेट में चमके इंदौर के सितारे

इंदौर के युवाओं को साल 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा बनने का अवसर भी मिला, जिनमें तेज गेंदबाज आवेश खान, बल्लेबाज रजत पाटीदार और ऑलराउंडर वेंकटेश्वर ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। व्यंकटेश अय्यर और आवेश खान ने डेब्यू के दौरान अच्छा खासा प्रदर्शन भी किया। इतना ही नहीं इन तीनों ही क्रिकेट खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी अपना दम दिखाया।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले भी हुए

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले भी हुए

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्रिकेट का रोमांच देखने मिला है, जहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत विश्व के अलग-अलग देशों की क्रिकेट टीमें होलकर स्टेडियम में अपना दम दिखाती नजर आई थी। लीजेंड्स की इन टीमों के बीच हो रहे रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए इंदौर के क्रिकेट प्रेमी भी बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, शान पोलाक, ब्रेट ली और रमेश पवार जैसे क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया था।

दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के बीच भी हुआ मुकाबला

दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के बीच भी हुआ मुकाबला

खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में एक बार फिर क्रिकेट का रंग उस वक्त जमा जब दृष्टिबाधित टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के अंतर्गत अबकी बार मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच हुआ। इस मुकाबले को देखने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी खालसा स्टेडियम पहुंचे थे। इस रोमांचक मुकाबले को देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी खालसा स्टेडियम पहुंचे थे। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

ये भी पढ़े- Flash Back 2022 : Indore ने लगाया स्वच्छता का छक्का, कचरे से गैस बनाकर चलाई बस, कुछ ऐसा रहा पूरा साल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+