Pravasi bhartiya मेहमानों का Indore आगमन, साफा पहनाकर किया स्वागत, सत्कार
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने मॉरीशस से प्रवासी भारतीय मेहमान इंदौर आए, जहां इंदौर आए प्रवासी मेहमानों का स्वागत सत्कार साफा पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन होना है, जिसे लेकर अब प्रवासी भारतीय मेहमानों के इंदौर आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुक्रवार को मॉरीशस से प्रवासी भारतीय मेहमान इंदौर आए, जहां इंदौर आए प्रवासी मेहमानों का स्वागत सत्कार साफा पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस दौरान इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रवासी मेहमानों का जोरदार स्वागत किया।

इंदौरियों के घर रुकेंगे प्रवासी मेहमान
इंदौर में मिले प्यार और सम्मान से प्रवासी मेहमान भी बेहद खुश नजर आ रहे थे। वहीं मेहमानों को पधारो म्हारे घर अभियान के तहत इंदौरी अपने घरों में प्रवासी मेहमानों को रुकाएंगे और सेवा, सत्कार करेंगे। इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से प्रवासी भारतीय मेहमानों को शहर में घर जैसा वातावरण मिल सके, इसे लेकर पधारो म्हारे घर, होमस्टे अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत प्रवासी भारतीय मेहमान, इंदौरियो के घर रुक सकेंगे, जहां इंदौरी प्रवासी मेहमानों का स्वागत सत्कार करेंगे, तो वहीं उनके साथ समय भी बिताएंगे। इतना ही नहीं इस दौरान शहर में घूमने के लिए इंदौरी, प्रवासी भारतीय मेहमानों को परिवहन की सुविधा प्रदान करेंगे। साथ ही उनके खाने और रहने का प्रबंध भी करेंगे।

2 हजार लोगों के आने की संभावना
इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं।

लगातार निखर रहा इंदौर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां की जा रही है। अब यह तैयारियां अपने अंतिम दौर है। प्रवासी भारतीय मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार इंदौर बेहद ही सुंदर और आकर्षक नजर आ रहा है। शहर के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बापट चौराहा, राजवाड़ा, सुखलिया, एमआर 10, सुपर कॉरिडोर और पलासिया जिसे क्षेत्रों को बेहद ही आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जहां दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग भी की गई है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर की गई तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं, जहां इसी को देखते हुए अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसे-जैसे तैयारियां पूरी हो रही है, वैसे-वैसे इंदौर अपने नए रूप में निखर रहा है।
ये भी पढ़े- Indore : कड़ी सुरक्षा के बीच Pravasi bharatiya sammelan, 10 हजार पुलिसकर्मियों का बल रहेगा तैनात
-
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
भोपाल में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: मोदी को बताया “महंगाई का डॉक्टर”, गैस सिलेंडर के दामों पर हंगामा -
MP News: CM मोहन यादव करेंगे ‘Queens on the Wheels’ बाइक ट्रेल को फ्लैग ऑफ -
Weather MP News: मार्च में ही झुलसा मध्य प्रदेश: कई शहरों में तापमान 39°C के पार, लू जैसे हालात -
MP News: दलित पिछड़ा समाज संगठन DPSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव, सुनीता धावरे बनीं महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष -
MP News: मुरैना में लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति की गोली मारकर हत्या कराई -
मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 8 हजार डॉक्टर काम बंद; OPD और सर्जरी सेवाएं प्रभावित -
MP News: सीधी–सिंगरौली NH-39 बनेगा फोर लेन, 105 KM हाईवे का निर्माण अप्रैल 2026 से शुरू, विंध्य को बड़ी सौगात -
womens Day: कान्हा टाइगर रिजर्व में महिलाएं बनीं ‘ग्रीन सोल्जर्स’, जंगल और वन्यजीवों की संभाल रही जिम्मेदारी -
Bhopal News: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली तेज, नगर निगम के 169 कैंप; 5.5 लाख में से सिर्फ 2.71 लाख ने भरा टैक्स -
MP News: बासमती GI टैग पर दिग्विजय सिंह का केंद्र पर हमला, बोले—न मिला तो करूंगा अनशन -
सिवनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 339 लीटर अवैध शराब के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर की बोलेरो जब्त












Click it and Unblock the Notifications