Indore : कड़ी सुरक्षा के बीच Pravasi bharatiya sammelan, 10 हजार पुलिसकर्मियों का बल रहेगा तैनात
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होना है, जिसे लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं इन दोनों ही बड़े आयोजनों के मद्देनजर इंदौर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे है

Recommended Video

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन होना है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि के शामिल होने की संभावना है। साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का भी आयोजन होना है, जिसे लेकर भी तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं इन दोनों ही बड़े आयोजनों के मद्देनजर इंदौर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं, जहां शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिहाज से लगभग 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
आसपास के जिले से आएगा पुलिस बल
जानकारी के मुताबिक प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए इंदौर समेत आसपास के जिलों से पुलिस बल बुलाया जाएगा। साथ ही शहर के अलावा एयरपोर्ट और आयोजन स्थल पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। दोनों ही बड़े आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपनी प्लानिंग कर ली है, जहां 5 दिनों तक चलने वाले इन दोनों ही कार्यक्रमों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। उधर, इन दोनों ही आयोजनों के साथ-साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात समेत अन्य गतिविधियां चलती रहे इसका ध्यान भी पुलिस को रखना होगा। जानकारी के मुताबिक 4 हजार पुलिसकर्मियों का बल इंदौर जिले का रहेगा तो वहीं इसके अलावा अन्य सभी जिलों से पुलिस फोर्स बुलवाया जाएगा। साथ ही ड्रोन कैमरे और अन्य सुरक्षा उपकरणों से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
लगातार जारी है तैयारियों का सिलसिला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां शहर को सजाने संवारने के साथ ही अलग-अलग तरह के कार्यों को किया जा रहा है। शहर में कई तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं, तो वहीं शहर में अलग-अलग कार्यों को सम्मेलन के हिसाब से किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान इंदौर शहर स्वच्छ दिखने के साथ-साथ सुंदर भी दिख सके, इसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत निगम आयुक्त समेत तमाम अधिकारी समय-समय पर शहर का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP : शीतलहर का प्रकोप, उज्जैन के बाद इंदौर और खंडवा में स्कूलों की छुट्टी












Click it and Unblock the Notifications