Indore News: आपका बेटा पुलिस कस्टडी में है, साइबर फ्रॉड का नया तरीका देख पुलिस चौंकी

Indore में Police Impersonation Scam एवं Digital Arrest" जैसे साइबर फ्रॉड से बचने के लिए Digital Cyber Advisory के तहत इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच द्वारा महत्वपूर्ण video जारी किया है।

वर्तमान में Cyber ठग द्वारा स्वयं को शासकीय एजेंसियों CBI, क्राईम ब्रांच का होना बताकर पीड़ित को कॉल करते हैं और कहते हैं कि पीड़ित का बेटे के द्वारा नाबालिक लड़की से बलात्कार/रेप किया, जिसके अपराध में आपका बेटा police कस्टडी में है, और वॉइस चेंजिंग ऐप के माध्यम से पीड़ित के बेटे की आवाज में फर्जी बात करवाते हुए झूठे विश्वास में लेकर पुलिस कार्यवाही से बचाने के नाम पर अवैध रूप से पैसों की मांग करते हुए, ऑनलाइन ठगी की जा रही है। अतः साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क व सावधान रहें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।

Indore

इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच द्वारा cyber advisory के तहत महत्वपूर्ण video जारी किया है जिसमें Google से कस्टमर केयर/हेल्पलाइन नंबर सर्च करने के दौरान वर्तमान में हो रही ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूकता हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

Google से customer care नम्बर प्राप्त करने पर ऑनलाइन ठगी की इंदौर पुलिस को वर्ष 2024 में सैकड़ों शिकायते प्राप्त हुई है, जिनमे क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा 38 लाख से अधिक की राशि सकुशल आवेदकों वापस भी कराई गई है।

Google पर किसी कंपनी/संस्थान का कस्टमर केयर/हेल्पलाइन नंबर सर्च करने के दौरान वर्तमान में हो रही ऑनलाइन ठगी से बचे। कंपनी/संस्थान का कस्टमर केयर/हेल्पलाइन नंबर सर्च करते समय पूर्ण सावधानी रखें। कस्टमर केयर/हेल्पलाइन नंबर कंपनी/संस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट या प्रामाणिक तरीके आदि से ही प्राप्त करें।

इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच के द्वारा Telegram Task Base Work के नाम से वर्तमान में हो रही साइबर ठगी के संबंध में आमजन को जागरूक करने के इरादे से cyber advisory जारी करने के साथ ही एक video भी जारी किया है जिसमें जानकारी इसे से संबंधित जानकारी दिखाई गई है।

ये भी पढ़े- Indore News: नशे के सौदागरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, लाखों का सामान बरामद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+