Indore News: नशे के सौदागरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, लाखों का सामान बरामद
इंदौर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही कर, 02 आरोपियों को 55 लाख रु की स्मेक व 8 लाख की बोलेनों कार एवं 94 हज़ार रु नगदी सहित गिरफ्तार किया।
इंदौर नगरीय पुलिस ज़ोन-02 की ऑपरेशन (Eagle claw) के तहत की जा रही कार्यवाही में, ड्रग्स पेडलर्स से की गई Interrogation के आधार पर बड़ी सफलता मिली।

आरोपी मंदसौर से थोक में लाते थे स्मेक, अपना मिक्सर तैयार कर बनाते थे छोटे-छोटे टोकन और शहर मे छोटे सप्लायर को करते थे सप्लाय। पेकेजिंग की मशीन, सिल्वर पन्नी एवं पेकिंग का मटेरियल, छोटी एलेक्ट्रोनिक वेट मशीन भी बरामद।
नशे से दूर रहने का संदेश दिया
पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी दिया लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश। पुलिस की टीम इंदौर के 56 दुकान, मेघदूत उपवन चौपाटी और भोलाराम उस्ताद मार्ग पर पहुँची लोगों के बीच और नुक्कड़ नाटक द्वारा बताई उन्हें जीवन को गर्त में ले जाने वाली नशे की अंधियारी दुनिया। इन्दौर पुलिस द्वारा ''नशा मुक्ति जनजागृति अभियान '' के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर किया जा रहा है, लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक।
पुलिस कमिश्नर इंदौर की अगुवाई में, इंदौर पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने देर रात्रि में अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 461 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 393 पर वैधानिक कार्रवाई की है। 313 से ज्यादा वारंटों को तामिल कराया गया, जिसमें लंबे समय से फरार 03-फरारी, 137-स्थाई, 173-गिरफ्तारी और कई जमानती वारंट भी तामिल किए। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही कर, 02 आरोपियों को 55 लाख रु की स्मेक व 8 लाख की बोलेनों कार एवं 94 हज़ार रु नगदी सहित गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़े- Online गेम में मिलता था ऊंचाई से कूदने का टास्क, 13 साल की बच्ची ने 14वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत












Click it and Unblock the Notifications