Indore news: दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दी अनोखी सजा, 1 साल तक नशा बंद, चौकीदारी शुरू
मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में पिछले दिनों शराब पीकर वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले 3 बदमाशों को इंदौर पुलिस ने अनोखी सजा सुनाई है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों शराब पीकर वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले 3 बदमाशों को इंदौर पुलिस ने अनोखी सजा सुनाई है। तीनों आरोपी एक साल तक शराब का सेवन नहीं कर सकते हैं, और 21 दिनों तक घटना स्थल पर रात 9 बजे से 11 बजे तक चौकीदारी करनी होगी। आरोपियों ने गाड़ियों को तोड़ते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था। वहीं इसके बाद तीनों आरोपियों की तलाश करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और सजा सुनाई है। वहीं आगे भी इसी तरह की सजा बदमाशों को सुनाई जाएगी।
बदमाशों को अनोखी सजा दी है
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के खालसा चौराहे पर तीन आरोपियों ने पिछले दिनों कई वाहनों में तोड़फोड़ की थी। साथ ही वाहन खड़े करने वाले लोगों को धमकाया भी था। आरोपियों ने गाड़ियों को तोड़ते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कोर्ट में पेश किया, जहां इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर की कोर्ट ने बदमाशों को अनोखी सजा दी है, जिसमें तीनों आरोपी 1 साल तक शराब का सेवन नहीं कर सकते हैं, और साथ ही 21 दिन तक घटनास्थल पर ही रात 9 बजे से 11 बजे तक तीनों ही बदमाशों को चौकीदारी करना होगी।
चौकीदारी करते रहेंगे आरोपी
पुलिस अधिकारियों ने बताया की, थाना प्रभारी या थाने का स्टाफ रोज रात में तीनों ही अपराधियों की चेकिंग करते रहेगा। गौरतलब है की इस आदेश को जारी करने का मुख्य उद्देश यही है कि, बदमाशों में पुलिस का डर बना रहे। इसके साथ ही इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले बदमाश विचार करें। वहीं आने वाले समय में बदमाशों को इसी तरह की पुलिस सजा दे सकती है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों शराब पीकर वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले तीन बदमाशों को इंदौर पुलिस कमिशनर ने अनोखी सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों को एक साल तक शराब का सेवन नहीं कर सकते, और 21 दिनों तक घटना स्थल पर रात 9 बजे से 11 बजे तक चौकीदारी करनी होगी।
ये भी पढ़े- Indore news: दोस्त की बारात में नाचना युवक को भारी पड़ा, दूल्हे के भाइयों ने दी मौत












Click it and Unblock the Notifications