Indore news: दोस्त की बारात में नाचना युवक को भारी पड़ा, दूल्हे के भाइयों ने दी मौत
इंदौर में दोस्त की बारात में पहुंचे युवक को दोस्त के भाइयों ने चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हत्या का मामला सामने आया है, जहां दोस्त की बारात में पहुंचे युवक को दोस्त के भाइयों ने चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बारात में नाचने के दौरान युवक के पैर दूल्हे के चाचा को लग गया था, जिसके बाद दूल्हे के भाइयों ने युवक से माफी मांगने के लिए कहा लेकिन युवक ने माफी नहीं मांगी, जिसके चलते दूल्हे के भाइयों ने युवक को चाकू मार दिया, जहां अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटनाक्रम के बाद बारात में हड़कंप मच गया।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
शहर के तेजाजी नगर इलाके में शादी समारोह आयोजित किया जा रहा था, जहां बारात दूल्हे के दोस्त की नाचने के दौरान पैर दूल्हे के चाचा को लग गया, जिसके बाद दूल्हे के भाइयों ने दूल्हे के दोस्त से माफी मांगने के लिए कहा, जहां युवक द्वारा माफी नहीं मांगने पर दूल्हे के भाइयों ने उसके साथ मारपीट की, मारपीट के दौरान दूल्हे के भाइयों ने युवक को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटनाक्रम के बाद खुशी का माहौल दुख में तब्दील हो गया, और बारात में हड़कंप मच गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक का छोटा भाई अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आया था, जहां वह साथ में भाई को लेकर आया था, दोनों भाई दोस्त की बारात में डांस कर रहे थे कि, अचानक एक भाई का पैर दूल्हे के चाचा को जा लगा, जिससे दूल्हे के भाइयों ने उनसे माफी मांगने के लिए कहा, इस पर दोनों भाइयों ने दूल्हे के चाचा से माफी मांग ली। बावजूद इसके दूल्हे के भाई दोनों ही युवकों को अलग ले जाकर उनके साथ मारपीट करने लगे, जहां मारपीट के दौरान लेकर भाइयों ने दूल्हे के दोस्त को चाकू मार दिया, जिससे उसका खून बहने लगा, जिसके बाद मृतक का छोटा भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े- Indore Accident: 4 मौतों की जिम्मेदार क्रेन का हुआ टेक्निकल टेस्ट, सामने आया सच












Click it and Unblock the Notifications