MP News: आपकी सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस की पैनी नजर, गलत कंटेट डालते ही होगा एक्शन

Indore News: कानून व्यवस्था को कायम रखने, जन सामान्य के हित तथा जानमाल एवं लोक शांति को बनाये रखने हेतु इन्दौर नगरीय सीमा में पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत अनेक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है।

पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता द्वारा जारी किये गये प्रतिबंधात्मक आदेशानुसार पेट्रोल पंप से डिब्बे तथा बोतल या अन्य किसी खुले रूप में पेट्रोल, डीजल एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों के विक्रय पर प्रतिबंध रहेगा।

Indore

बिना अनुमति आयोजनों पर लगा प्रतिबंध

इसी तरह इंदौर में बगैर अनुमति के किसी भी तरह के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। जनसामान्य को खतरे वाले आपत्तिजनक हथियारों, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक सामग्री आदि पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। भड़काऊ अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पाये जाने पर ग्रुप एडमिन का उत्तरदायित्व रहेगा। उत्तेजनात्मक भाषण पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

इसी तरह रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर के बगैर लिखित प्रिस्क्रिप्शन पर गर्भपात/गर्भ समापन औषधियों के विक्रय पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही एक अन्य आदेश में किरायेदारों, घरेलू कामगारों, व्यावसायिक कर्मचारियों, छात्रावासी विद्यार्थियों, होटल, लॉज, धर्मशाला में ठहरने वाले व्यक्तियों, मजदूरों, पेइंग गेस्ट आदि की सूचना भी संबंधित थाने पर दिया जाना जरूरी किया गया है।

मध्यप्रदेश में पुलिस एक्शन मोड़ में नजर आ रही है, जहां पुलिस के एक्शन मोड़ का सीधा असर इंदौर पर नजर आ रहा है, यहां पुलिस की ओर से गाइडलाइन जारी की है, साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने खास तैयारी भी की हुई है. वहीं अब पुलिस सोशल मीडिया साइट्स पर हो रही पोस्ट पर पैनी नजर रखे हुए है.

ये भी पढ़े- Indore News: बीच चौराहे पर पुलिसकर्मी से भिड़ा नशेड़ी युवक, जमकर हुई मारपीट, Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+