Indore News: बीच चौराहे पर पुलिसकर्मी से भिड़ा नशेड़ी युवक, जमकर हुई मारपीट, Video
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक बीच चौराहे पर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। युवक लगातार पुलिस कर्मियों को अपशब्द कहते हुए मारपीट पर उतारू हो रहा था। वहीं इसके बाद विवाद बढ़ गया और पुलिसकर्मी और युवक के बीच सड़क होने लगी।
बीच चौराहे पर हो रहे विवाद को देख कुछ लोग वहां पहुंचे, और पुलिसकर्मी और युवक को अलग-अलग किया। वहीं इसके बाद युवक वहां से रवाना हो गया। इधर, इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला शहर के नगर निगम चौराहा का बताया जा रहा है, जहां ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी के साथ नशे में धुत युवक ने मारपीट की, युवक मारपीट के लिए इतना उतारू था कि, उसने किसी की एक न सुनी, और देखते ही देखते पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। लगभग, तीन पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन अकेला युवक तीनों पर भारी पड़ रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, युवक लगातार पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए मारपीट करने की कोशिश कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही शहर में हड़कंप मच गया, जहां पुलिस के आला अधिकारी भी मामले को लेकर एक्टिव हुए। वहीं इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। इधर, इस घटनाक्रम का वीडियो जैसे-जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे-वैसे लोगों के अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया है सामने आने लगी। बहरहाल, देखना होगा बीच चौराहे पर पुलिसकर्मी के साथ हुई मारपीट के घटनाक्रम में पुलिस क्या कुछ एक्शन लेती है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक बीच चौराहे पर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया।
ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन की गैंग, खुबसूरती का जाल बिछाकर दूल्हों को लूटा












Click it and Unblock the Notifications