MP news: डंपर से जा टकराई पुलिसकर्मियों की कार, 3 की मौत, कई घायल
मध्य प्रदेश के खरगोन में उसे वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब खरगोन में पुलिसकर्मी शिव डोले से ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक पुलिसकर्मियों की गाड़ी डंपर से जा टकराई, जिसमें तीन पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, तो वहीं मृत पुलिसकर्मियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। उधर, हादसे की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

इस तरह हुआ घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक खरगोन जिला मुख्यालय पर आयोजित शिव डोला समारोह के दौरान ड्यूटी से वापस लौट रहे सनावद थाने के दो इंस्पेक्टर सहित एक पुलिस जवान की दुर्घटना में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, पुलिसकर्मी की कार पेट्रोल पंप के सामने खड़े डंपर से जा टकराई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई तो वहीं कुछ पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। घटनाक्रम सनावद थाना क्षेत्र के बड़ोद का बताया जा रहा है। घटनाक्रम सुबह लगभग 4 बजे के आसपास हुआ जब पुलिसकर्मियों की अल्टो कार डंपर से जा टकराई। उधर, पुलिसकर्मियों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
प्रभारी मंत्री ने जताया दुख
घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने घटनाक्रम को लेकर दुख व्यक्त किया है, जहां उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सुबह खरगोन जिले में अपनी ड्यूटी से सनावद वापस लौट रहे 5 पुलिसकर्मियों की कार बड़वाह के पास दुर्घटनाग्रस्त होने एवं इस भीषण सड़क हादसे में 2 पुलिस उपनिरीक्षक एवं 1 आरक्षक की मृत्यु का हृदय विदारक समाचार मिला, 1 आरक्षक एवं 1 होमगार्ड सैनिक को इलाज के लिए इंदौर रैफर किया गया है। परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, ॐ शांति शांति, दुःख की इस कठिन घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।
ये भी पढ़े- Indore news: राखी बांधने के लिए कर रही थी इंतजार, करंट लगते ही जान गंवा बैठा 3 बहनों का इकलौता भाई












Click it and Unblock the Notifications