Indore news: राखी बांधने के लिए कर रही थी इंतजार, करंट लगते ही जान गंवा बैठा 3 बहनों का इकलौता भाई
मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से ही दिल दहला देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने का इंतजार कर रही बहनों को जब भाई की मौत की खबर लगी तो बहनें बदहवास हो गई।
दरअसल, पूरा मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कनाडिया इलाके का बताया जा रहा है, जहां एक साइट पर काम करने के दौरान एक युवक को करंट लग गया, करंट लगता ही युवक की मौत हो गई। वहीं युवक को राखी बांधने के लिए उसके घर पर उसकी बहन इंतजार करती रही, जहां युवक की मौत की खबर लगते ही बहाने बदहवास हो गई।

कुछ ऐसा है मामला
मामला शहर के कनाडिया इलाके का है, जहां एक साइट पर एक युवक काम करता था। काम करने के दौरान युवक को अचानक करंट लग गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। युवक कुछ ही समय पहले यहां आया था। यहां पर एक साइड पर काम करता था। उधर, युवक के पिता रक्षाबंधन होने के चलते युवक की बहन को लेने गांव गए हुए थे। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी वैसे ही परिवार में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
बदहवास हो गई बहनें
रक्षाबंधन का पर्व होने के चलते हैं बहने अपने भाई का इंतजार कर रही थी, लेकिन जैसे ही बहनों को भाई की मौत की खबर लगी, वैसे ही बहनें बदहवास हो गई। परिजनों ने बताया कि, युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। यही कारण था कि, वह घर में सभी का लाडला था। अपनी परिवार की जरूरत पूरी करने के लिए मजदूरी का काम करने साइट पर जाता था, जहां वह करंट लगने का शिकार हो गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ये भी पढ़े- Indore news: महिला के जोर-जोर से डकार लेने पर नाराज हुए पड़ोसी, जमकर हुआ विवाद












Click it and Unblock the Notifications