Indore news: यू-ट्यूब से सीखा नोट छापने का तरीका, उज्जैन में खपाए 4 लाख से ज्यादा रूपए
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से नकली नोट छापने वाली गैंग को पकड़ा है, जहां गैंग से पूछताछ पर अब अलग-अलग तरह के खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों ने यूट्यूब पर देखकर नोट छापने का काम सीखा था। इतना ही नहीं आरोपी बॉलीवुड की एक फिल्म फर्जी की तर्ज पर नकली नोट छापकर बाजार में चला रहे थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर क्षेत्र में नोट छापने वाली गैंग को हिरासत में लिया है, जहां गैंग का एक सदस्य उज्जैन का रहने वाला बताया जा रहा है। उज्जैन का रहने वाला सदस्य फिलहाल फरार है, जो बाजार में नोट खपाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि, उसके पास लगभग चार लाख से ज्यादा के नकली नोट मौजूद हैं, जिसे उसने उज्जैन और आसपास के इलाकों में खपा दिया है। वहीं कुछ और नोट भी वह खपाने वाला है।

कुछ ऐसा है मामला
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दा फाश हुआ है। नकली नोट छापने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरकारी रिकॉर्ड में मर चुका व्यक्ति भारतीय रुपए छाप रहा था। आरोपी एक से डेढ़ साल से नकली नोट छाप रहे थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी अब तक 20 से 30 लाख के नोट मार्केट में खपा चुके हैं। एक फ्लैट से 4 प्रिंटर, नोट छापने के लिए प्रयुक्त कागज और छापने के बाद नोट चेक करने की मशीन पुलिस ने बरामद की है। आरोपी नोट छापने के लिए बाजार में उपलब्ध स्टांप पेपर और बॉन्ड पेपर का उपयोग करते थे। 1 लाख 60 हजार रुपए के नकली नोट भी पुलिस ने फ्लैट से बरामद किए। पुलिस ने 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
लगातार जारी है कार्रवाई
मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार पुलिस नकली नोट के खिलाफ कार्रवाई करती नजर आ रही है, इसी के अंतर्गत इंदौर से पुलिस ने लाखों रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। इतना ही नहीं आरोपियों ने मार्केट में भी लाखों रुपए के नकली नोट कपाए हैं। इधर, पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस अब गिरफ्त में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, आरोपियों ने नकली नोट कहां खपाए हैं। साथ ही आरोपियों के लिंक में कौन-कौन लोग हैं। इतना ही नहीं आरोपियों के किन लोगों से संपर्क हैं। क्या आरोपियों ने कहीं और भी नकली नोट अच्छा खपाने का काम किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
ये भी पढ़े- Indore में पुलिस ने पकड़ा नकली नोटों का जखीरा, आरोपियों ने मार्केट में खपाए लाखों रुपए












Click it and Unblock the Notifications