Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore में पुलिस ने पकड़ा नकली नोटों का जखीरा, आरोपियों ने मार्केट में खपाए लाखों रुपए

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दा फाश हुआ है। नकली नोट छापने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरकारी रिकॉर्ड में मर चुका व्यक्ति भारतीय रुपए छाप रहा था। आरोपी एक से डेढ़ साल से नकली नोट छाप रहे थे।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अब तक 20 से 30 लाख के नोट मार्केट में खपा चुके हैं। एक फ्लैट से 4 प्रिंटर, नोट छापने के लिए प्रयुक्त कागज और छापने के बाद नोट चेक करने की मशीन पुलिस ने बरामद की है।

Indore

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक आरोपी नोट छापने के लिए बाजार में उपलब्ध स्टांप पेपर और बॉन्ड पेपर का उपयोग करते थे। 1 लाख 60 हजार रुपए के नकली नोट भी पुलिस ने फ्लैट से बरामद किए।पुलिस ने 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राजेश है, जो कि मूलतः बैतूल का रहने वाला है। आरोपी राजेश नाम बदलकर रह रहा था, और बैंक खातों से लेकर सारे सरकारी डॉक्यूमेंट अशोक के नाम से बनवा चुका है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं जल्द ही पुलिस को और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

लगातार जारी है कार्रवाई

मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार पुलिस नकली नोट के खिलाफ कार्रवाई करती नजर आ रही है, इसी के अंतर्गत इंदौर से पुलिस ने लाखों रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। इतना ही नहीं आरोपियों ने मार्केट में भी लाखों रुपए के नकली नोट कपाए हैं। इधर, पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस अब गिरफ्त में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, आरोपियों ने नकली नोट कहां खपाए हैं। साथ ही आरोपियों के लिंक में कौन-कौन लोग हैं। इतना ही नहीं आरोपियों के किन लोगों से संपर्क हैं। क्या आरोपियों ने कहीं और भी नकली नोट अच्छा खपाने का काम किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

ये भी पढ़े- MP News: नीमच में बेकाबू कार का कहर, रास्ते चलते लोगों को कुचला, पिता-बेटी की मौत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+