PM MODI के जन्मदिन पर स्वच्छता की मशाल लेकर निकला इंदौर, 8वीं बार नंबर-1 का संदेश दिया

इंदौर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टुबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान तथा स्वच्छ मशाल यात्रा का महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, रमेश मेन्दोला व आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया गया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य अतिथियों द्वारा रविन्द्र नाटयगृह में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नवीन स्वच्छता गीत, लोगो, स्वच्छता टैगलाईन व स्वच्छता ट्रॉफी लॉंच की गई तथा स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शहर के रहवासी संगठन, मार्केट एसोसिएशन, अन्य संगठनो के साथ ही सफाई मित्र, वाहन चालक, हेल्पर, रेगपिकर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

Indore

कार्यक्रम के शुभारंभ में रागिनी मख्खर और उनकी टीम द्वारा स्वच्छता और सामुदायिक प्रयासो पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के समारोह का रवींद्र नाट्य ग्रह में आयोजित कार्यक्रम में लाइव प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, रमेश मेन्दोला, आयुक्त शिवम वर्मा, जिला अध्यक्ष चिंटु वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, महापौर परिषद सदस्य अश्विन शुक्ल, राजेन्द्र राठौर, अभिषेक शर्मा, नंदकिशोर पहाडिया, निरंजनसिंह चौहा, सचेतक कमल वाघेला, योगेश गेंदर, पूर्व पार्षद टीनू जैन, पार्षदगण, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, बडी संख्या में सफाई मित्र, एनजीओ टीम व अन्य उपस्थित थे।

स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ला ने बताया कि, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रीगल चौराहे से पलासिया चौराहा तक स्वच्छता यात्रा का आयोजन किया गया। स्वच्छत मशाल यात्रा में समस्त जनप्रतिनिधि, सफाई मित्र, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता वाहन एवं अन्य स्वच्छता रैली में शामिल हुए। स्वच्छता रैली का समापन पलासिया चौराहा सेल्फी पॉइंट पर हुआ, जहां पर सफाई मित्र एवं डोर टू डोर वाहन चालक, रेगपिकर्स एवं हेल्पर का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए 17 सितंबर से 02 अक्टुबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता स्वभाव- स्वच्छता संस्कार को दृष्टिगत रखते हुए, इंदौर नगर निगम द्वारा स्वच्छ मशाल यात्रा का रविन्द्र नाटय गृह से पलासिया चौराहे तक आयोजन किया गया।इसके पश्चात यह 5 अलग-अलग टीम के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्ड/झोन/क्षेत्र में 2 अक्टुबर 2024 तक मशाल यात्रा का आयोजन किया जावेगा, जिस वार्ड/क्षेत्र में मशाल यात्रा के दौरान बहुत ही अच्छा स्वच्छता अभियान चलाया जावेगा, ऐसे वार्ड/क्षेत्र को स्वच्छता ट्रॉफी से सम्मानित किया जावेगा।

शहर की हर गली, वार्ड, मोहल्ले में निकलनी वाली मशाल यात्रा में शहर के जागरूक नागरिको के साथ ही स्वच्छता के सहयोगी भी साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाएगे। उन्होने कहा कि, इंदौर के लिये स्वच्छता ही सेवा है, इस मंत्र के साथ प्रधानमंत्री के स्वच्छता संबंधित विचार व संकल्प को इंदौर ने पूरा किया है।

ये भी पढ़े- Indore मनाएगा No Car Day, BRTS पर इस दिन कार नहीं चलाएंगे इंदौरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+