Indore News: खुले बोरवेल की सूचना देने वालों को मिलेगा 10 हजार का इनाम, ये रहा नंबर
इंदौर जिले की सीमा अंतर्गत खुले हुए नलकूप या बोरवेल की सूचना देने वाले को 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह द्वारा इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।
प्राय: नलकूप या बोरवेलों में पानी सुख जाने से संबंधित मकान मालिक या किसान या संस्था द्वारा उक्त अनुपयोगी नलकूपों या बोरवेलों को बिना ढक्कन लगाए खुला छोड़ दिया जाता है। जिससे खुले नलकूपों में छोटे बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है एवं कानून एवं शांति व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

उक्त स्थिति को दृष्टिगत कलेक्टर कार्यालय द्वारा धारा 144 के अंतर्गत अनुपयोगी व खुले नलकूपों या बोरवेलों को मजबूत ढक्कनों से बंद करने के सम्बंध में आदेश जारी किया गया है एवं उक्तानुसार अनुपयोगी नलकूपों या बोरवेलों को बिना ढक्कन लगाए पाए जाने पर धारा 188 भा.द.वि. अंतर्गत कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए है।
आम जनमानस की सुरक्षा एवं उक्त आदेश का कढ़ाई से पालन कराए जाने को दृष्टिगत रखते हुए सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि इन्दौर जिले की सीमा अंतर्गत ऐसे नलकूप या बोरवेल जो खुले हुए है, उसकी सूचना कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक जी-12 में व्यक्तिशः अथवा टेलीफोन नम्बर 0731-181 पर एवं श्री अभिनव मिसाल, स्टेनो शाखा मो.न. 9926734403 पर प्रातः 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक देवें। सूचना सही पाए जाने पर सम्बंधित को 10 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।
रीवा जिले में हाल ही में अनुपयोगी बोरवेल में मासूम बच्चे के गिरने की घटना को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा इंदौर जिले में अनुपयोगी बोरिंग को बंद करवाए जाने के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में अभी तक अनुपयोगी 31 बोरवेल बंद करवाए गए हैं।
जिला पंचायत इन्दौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन द्वारा गत दिवस को आयोजित समीक्षा बैठक में जिले की जनपद पंचायतो को क्षेत्र में सूखे बोरवेल की सुरक्षित होने का स्थल सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशो के पालन में इन्दौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत सहायक अभियंता एवं उपयंत्रियों के दल द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में सूखे बोरवेल का मौका निरीक्षण कर खुले पाये गये बोरवेल बंद करवाने की कार्रवाई करवाई गई।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर में गठबंधन की सियासत, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए आप प्रवक्ता ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications