Lok Sabha Election: इंदौर में गठबंधन की सियासत, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए आप प्रवक्ता ने कही बड़ी बात
Lok Sabha Election को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है, जहां सियासत की गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में अबकी बार गठबंधन की राजनीति देखने मिल रही है। इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस पार्टी के अक्षय कांति बम को प्रत्याशी बनाया गया है, जहां अक्षय कांति बम के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने भी मैदान संभाल लिया है।
इंदौर में 20 अप्रैल को इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में तमाम राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी हिस्सा लेगी, जहां इस बैठक से पहले आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता डॉक्टर पीयूष जोशी ने वन इंडिया हिंदी के साथ खास बातचीत करते हुए तमाम बिंदुओं पर अपनी बात रखी है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता डॉ. पीयूष जोशी ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी देश के लिए खतरा है, इसके कई कारण है, जिस तरह से लगातार महंगाई बढ़ी है, किसानों को गुमराह किया गया है, जिस तरीके से बिजली-पानी, पेट्रोल- डीजल, घरेलू सिलेंडर सबके दाम बढ़े हैं, उसके बाद भी चोरी ऊपर से सीना जोरी का ढिंढोरा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पीटा जा रहा है, पुरानी गारंटी या एक भी पूरी नहीं की है, और नई गारंटी का पुलिंदा जनता के सामने फेंक दिया है। भारतीय जनता पार्टी को हराना बहुत आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए जो भी बन पड़ेगा, वह आम आदमी पार्टी बिल्कुल करेगी।
Recommended Video
आप प्रवक्ता डॉ. पीयूष जोशी ने बताया कि, इंडिया गठबंधन में हमारी जो सीनियर पार्टनर है, कांग्रेस पार्टी उनके जो प्रत्याशी हैं अक्षय कांति बम, वह चुनाव लड़ रहे हैं। वह जिस तरीके से चाहेंगे उसे तरीके से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें सहयोग करेंगे। यही हमारे शीर्ष नेतृत्व का निर्देश है, और यही हमारा मनोभाव भी है। डॉ. पीयूष जोशी ने बताया कि, जमीनी कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन की सारी बातें जनता तक पहुंचाएं, और बौद्धिक लेवल पर अपना योगदान दें। 20 अप्रैल को एक बैठक है, जिसमें समन्वय समिति गठित की गई है, जिसमें हम क्या सहयोग कर सकते हैं?, वह समझ लेते हैं, जिसके बाद कुछ अच्छा ही निकलेगा।
ये भी पढ़े- Ratlam Loksabha का चुनावी रण, कांतिलाल भूरिया और अनीता चौहान में से किसकी होगी जीत, जानिए












Click it and Unblock the Notifications