Indore News: इस रूट पर जाने वाले ध्यान रखें ये बात, वरना हाथों-हाथ लाइसेंस होगा निरस्त

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में शहर विकास के साथ ही यात्रा प्रबंधन को लेकर स्मार्ट सिटी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में शहर के ट्रैफिक प्लान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें ट्रैफिक प्लान को लेकर खास प्लान तैयार हुआ है। साथ ही यातायात नियमों एवं वन वे नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश महापौर ने अधिकारियों को दिए हैं।

Indore

महापौर ने दिए निर्देश

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर विकास के संबंध में आयोजित बैठक में कहा कि यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जवाहर मार्ग एवं एमजी रोड मार्ग को वन वे घोषित करते हुए, यातायात नियमों एवं वन वे नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले आदतन लोगों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई कर ऐसे आदतन लोगों की सूची बनाई जाएगी और उनके लाइसेंस निरस्त करने की आरटीओ को अनुशंसा की जाएगी।

स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर अब ट्रैफिक के मामले में नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के निमित्त एक प्रयोग के रूप में श्री बड़ा गणपति चौराहे से लेकर कृष्णपुरा छत्री तथा नंदलालपुरा चौराहे से राजमोहल्ला तक के मार्ग को एकांगी मार्ग (वन वे) किया गया है। इंदौर में ट्रैफिक सुधार को लेकर लगातार काम किए जा रहे हैं, जहां इसके तहत कुछ प्रमुख मार्गों को वन-वे किया गया है. वहीं नियम ना पालने वालों को सख्त सजा देते हुए तुरंत लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़े- Indore News: चलते-चलते आग का गोला बनी कार, तीन दोस्तों ने कूद कर बचाई जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+