Indore News: चलते-चलते आग का गोला बनी कार, तीन दोस्तों ने कूद कर बचाई जान

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक चलती कार में आग लग गई। यह घटनाक्रम इंदौर के पास जाम गेट पर हुआ, जहां अचानक चलते-चलते कार में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। वहीं कार सवार युवकों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही की समय रहते युवक कार से कूदने में कामयाब रहे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

दर्दनाक हादसा शुक्रवार की दोपहर महू-मंडलेश्वर मार्ग पर हुआ, जहां तीन स्टूडेंट खरगोन से इंदौर आ रहे थे, तभी अचानक जाम गेट के पास पहुंचते ही कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि, देखते ही देखते कार आंख का गोला बन गई। वहीं जैसे ही युवकों को कार में आग लगने का अंदेशा हुआ, वैसे ही लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई।

Indore

जानकारी के मुताबिक महु-मंडलेश्वर मार्ग पर एक कार आ रही थी, जो की खरगोन से इंदौर की ओर जा रही थी, तभी जैसे ही कार जाम गेट के पास पहुंची। वैसे ही कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। वहीं कार में बैठे तीन युवकों को जैसे ही आग लगने का अंदेशा हुआ, वैसे ही युवकों ने कूद कर अपनी जान बचाई।

देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं तुरंत लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटनाक्रम की सूचना दी, जहां मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इधर, कार से कूदे युवक सहम गए, जहां लोगों ने उनकी मदद की, वहीं इसके बाद युवकों को घर पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी कई बार कार में आग लगने के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें कुछ लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है, तो वहीं अबकी बार शहर के जाम गेट के पास चलते-चलते कार में अचानक आग लग गई, जिसके चलते हड़कंप मच गया। वहीं कार में मौजूद लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़े- Indore News: परिवार को बंधक बनाकर घर में डाला डाका, CCTV में कैद वारदात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+