Indore News: इंदौर में कब चलेगी मेट्रो ट्रेन, सरकारी दावे और वादे की जमीनी हकीकत, जानिए

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट की रफ्तार भले ही धीमी नजर आ रही है, बावजूद इसके मोहन सरकार जल्द शहर में मेट्रो ट्रेन को रफ्तार देने का दावा करती नजर आ रही है।

साल-2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले जरूर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए ट्रायल रन पूरा किया था, लेकिन बावजूद इसके ये ट्रायल रन ट्रायल साबित हुआ, और अब तक मेट्रो ट्रेन के ट्रैक पर रफ्तार पकड़ने का इंतजार इंदौरवासी करते नजर आ रहे हैं।

Indore

वन इंडिया हिंदी की टीम जब मेट्रो प्रोजेक्ट का हाल जानने मेट्रो रूट और मेट्रो स्टेशन पहुंची तो कामकाज की स्थिति औसत नजर आई, वहीं इस प्रोजेक्ट में जुटे अधिकारियों और वर्कस की माने तो इस काम को पूरा होने में कम से कम 2 से 3 साल का वक्त और लगेगा। वर्तमान में एक तरफ जहां मेट्रो स्टेशन को तैयार करने का काम किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर मेट्रो लाइन भी लगभग तैयार है, मेट्रो स्टेशन का स्ट्रक्चर तैयार कर दिया गया है, वहीं अब इंटिरियर और अन्य काम किए जा रहे हैं।

Indore1

इधर, मेट्रो ट्रेन के चलने में हो रही देरी के चले आमजन परेशान हैं, जहां आमजन अब जल्द से जल्द मेट्रो के परिचालन की बात सरकार से कहते नजर आ रहे हैं। मोहन सरकार ने इंदौर मेट्रो के साथ-साथ इंदौर से उज्जैन मेट्रो चलाने का वादा भी किया है, जहां सरकार ने इन दोनों प्रोजेक्ट और सिंहस्थ-2028 से पहले पूरा करने की बात कही है। इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम को लगभग 3 साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, जहां अब तक केवल स्ट्रक्चर खड़े होने से लोगों में नाराजगी भी है।

Indore2

मेट्रो प्रोजेक्ट के काम में जुटे बिलाल अहमद बताते हैं की, मैं प्रोजेक्ट वर्क देख रहा हूं, जैसे पेंटिग और दूसरे वर्क हैं। काम पूरा होने में लगभग डेढ़ से दो साल का समय लगेगा। पत्थर का काम नहीं हुआ, जीना भी पूरा नहीं हुआ है। फिनिशिंग के काम में एक साल से ज्यादा का वक्त लगेगा।

Indore3

शहर के आम नागरीक सन्नी गायकवाड़ बताते हैं की, मेट्रो ट्रेन चलने में काफी वक्त लग रहा है, जल्द से जल्द मेट्रो ट्रेन चलनी चाहिए, ताकी राहगिरों को फायदा मिल सके, एक ऐसे ही आम नागरीक दर्शन शिंदे की माने तो मेट्रो ट्रेन के देरी से चलने का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है, जहां अब सभी को जल्द से जल्द मेट्रो ट्रेन के चलने का इंतजार है।

ये भी पढ़े- Indore news: फ्लाईओवर ब्रिज से इंदौर को मिलेगी नई उड़ान, जल्द होगा उद्घाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+