NO Car Day: आई बस में सवार होकर ऑफिस पहुंचे कलेक्टर इलैया राजा टी, यात्रियों से की बात

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पर्यावरण प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से 'नो कार डे' मनाया जा रहा है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव के आग्रह पर शहर के तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी शुक्रवार के दिन कार का उपयोग नहीं कर रहे हैं। साथ ही वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-वाहनों का उपयोग कर अपने-अपने ऑफिस में पहुंच रहे हैं।

नो कार डे के अवसर पर इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने आई बस का सफर किया, जहां उन्होंने आई बस में सवार होकर यात्रियों से बातचीत की साथ ही सिटी बस में सवार होकर कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर को अपने बीच पाकर आई बस में सवार यात्री भी खुश नजर आ रहे थे।

Indore

सिटी बस में सवार हुए कलेक्टर

कलेक्टर इलैया राजा टी अपने घर से सिटी बस में सवार हुए, जहां वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिटी बस में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत की, और 'नो कार डे' को लेकर संदेश भी दिया। इतना ही नहीं कलेक्टर के अलावा अन्य अधिकारी भी अलग-अलग पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-वाहनों पर सवार होकर अपने-अपने कार्यालय पहुंचे हैं। उधर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी नो कार डे के अवसर पर ई-स्कूटी चलाते नजर आए, जहां उन्होंने स्कूटी चलकर शहर वासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। इधर, शहर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा किए गए नवाचार का असर देखने मिल रहा है, जहां लोग कार छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-वाहनों में सवार हो रहे हैं।

साइकिल से ऑफिस आए कर्मचारी

प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर 22 सितम्बर को "नो कार डे" मनाया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर में भी उक्त दिवस को नो कार डे मनाये जाने हेतु अभियान चलाये जाने की अपील की है। इस संदर्भ में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने पत्र जारी कर सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वे "नो कार डे" अभियान के तहत 22 सितम्बर 2023 को 04 पहिया वाहन के स्थान पर अन्य वैकल्पिक साधनों यथा- साईकिल या अन्य दो पहिया वाहन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट इत्यादि का उपयोग करें।

ये भी पढ़े- Indore में NO CAR DAY को कांग्रेस MLA संजय शुक्ला ने दिया समर्थन, ई-रिक्शा से घूमेंगे विधायक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+