Indore में NO CAR DAY को कांग्रेस MLA संजय शुक्ला ने दिया समर्थन, ई- रिक्शा से घूमेंगे विधायक
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब नया इतिहास कायम करने जा रहा है, जहां इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्रम में आगामी 22 सितम्बर को शहर में नो' कार डे' मनाने का निर्णय लिया गया है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर के पर्यावरण संरक्षण के उददेश्य से नो कार डे पर नागरिको की अधिक से अधिक सहभागिता के उद्देश से शहर के नागरिको व सहयोगी संस्थानो से अपील की है कि वह इस अभियान में जुडकर शहर के एयर क्वालिटी इण्डेक्स को सुधारने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति अपनी सजगता दिखाकर 22 सितम्बर को चार पहियां वाहन के स्थान पर ई-बाईक, सायकल, सिटी ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर, नो कार डे अभियान को सफल बनाए।

MLA संजय शुक्ला ने किया समर्थन
इंदौर को प्रदूषण मुक्त शहर बनाने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से अनूठी पहल की जा रही है, जिसके तहत 22 अक्टूबर यानि शुक्रवार को पूरा शहर 'नो कार डे' मनाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस नवाचार को अब कांग्रेस विधायक और महापौर चुनाव के प्रत्याशी रहे संजय शुक्ला का भी समर्थन मिला है, जिसमें संजय शुक्ला ने शुक्रवार को ई-रिक्शा का उपयोग करने की बात कही है। इंदौर की मिलनसार तासीर का असर है की विरोधी दल में होने के बावजूद भी संजय शुक्ला शहरहित में की जा रही अनूठी पहल में अपना योगदान दे रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी शुक्ला के इस कदम का स्वागत किया है।
साइकिल से ऑफिस आएंगे कर्मचारी
प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर 22 सितम्बर को "नो कार डे" मनाया जाता है। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर में भी उक्त दिवस को नो कार डे मनाये जाने हेतु अभियान चलाये जाने की अपील की है। इस संदर्भ में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने पत्र जारी कर सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वे "नो कार डे" अभियान के तहत 22 सितम्बर 2023 को 04 पहिया वाहन के स्थान पर अन्य वैकल्पिक साधनों यथा- साईकिल/अन्य दो पहिया वाहन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट इत्यादि का उपयोग करें। साथ ही अपने अधिनस्थ समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभाग से जुड़ी समस्त संस्थाओं के कर्मियों को भी उक्त दिवस पर 04 पहिया वाहन के स्थान पर साईकिल/अन्य दो पहिया वाहनों तथा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।
ये भी पढ़े- Indore में NO CAR DAY की तैयारी, साइकिल और सिटी बस से ऑफिस आएंगे सरकारी कर्मचारी












Click it and Unblock the Notifications