Vikas parv 2023: इंदौर को मिली अस्पताल ने नए भवन की सौगात, प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया लोकार्पण

विकास पर्व के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर के अंबेडकर नगर क्षेत्र में स्थित मांगीलाल चुरिया अस्पताल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। यह भवन लगभग साढ़े 4 करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है।

यह भवन बन जाने से अम्बेडकर नगर सहित इसके आस-पास की अनेक बस्तियों के हजारों मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

indore

नवनिर्मित पेयजल टंकी का लोकार्पण किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, राज्य शासन द्वारा प्रगति के नित नये सौपान तय किये जा रहे हैं। राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। साथ ही आधारभूत संरचनाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान देकर कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम द्वारा नवनिर्मित पेयजल टंकी का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया तथा रमेश मेंदोला, नगर निगम एमआईसी के सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया तथा मनीष शर्मा, सूरज केरो सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

महिलाएं और बालिकाएं सशक्त बन रही

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं के लिये क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि प्रदेश में यह पहली बार हो रहा जब बालिका के जन्म से लेकर उसकी वृद्धावस्था के लिये योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी योजना का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाएं और बालिकाएं सशक्त बन रही हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, इंदौर के नागरिकों को सुलभ रूप से पेयजल मिले इसके लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि भविष्य में भी किसी नागरिक को पेयजल के लिये भटकना नहीं पड़े, उन्हें घर में ही नल से जल आसानी से मिले।

ये भी पढ़े- Indore news: विधानसभा 2 में आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+