Indore news: विधानसभा 2 में आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होती नजर आ रही है, जहां BJP भी अब मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसी के साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल के बाद अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आ रहे हैं, जहां 30 जुलाई को इंदौर में वे BJP के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक को संबोधित किया, जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इंदौर में होने वाला कार्यक्रम मां कनकेश्वरी देवी गरबा ग्राउंड में आयोजित होगा।

BJP कार्यालय पर हुई बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर हुई बैठक बीजेपी कार्यालय पर आयोजित की गई इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री उषा ठाकुर, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता बाबू सिंह रघुवंशी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर बीजेपी नेता हरिनारायण यादव समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से संबंधित जानकारी प्रदान की है।
इस कारण विधानसभा 2 में होगा सम्मेलन
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि, रात्रि 2 बजे कार्यक्रम तय हुआ, जिसके बाद सुबह सभी लोग कार्यक्रम को लेकर स्थान देखने के लिए गए, जहां लगभग सभी मैदानों पर कीचड़ होने के कारण टेंट लगाने और अन्य व्यवस्थाओं में समस्या होने की बात सामने आई, जिसके बाद विधानसभा दो के कनकेश्वरी देवी गरबा ग्राउंड में अच्छी व्यवस्थाएं होने के कारण वहीं बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम रखना तय हुआ। इस मैदान में विधायक रमेश मेंदोला ने लगभग 2000 ट्रक गिट्टी डलवा कर मैदान को व्यवस्थित किया है, जिससे कि यह मैदान बारिश में भी सूखा नजर आता है।
ये भी पढ़े- MP News: CM तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत इंदौर से काशी जाएंगे सैंकड़ों बुजुर्ग, तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications