Indore एयरपोर्ट पर बन रहा नया डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल, कारोबार को मिलेगी गति
इंदौर में एयरपोर्ट पर नए डॉमेस्टिक कार्गो टर्मिनल का काम तेजी से चल रहा है, जिसमें 17,100 स्क्वायर मीटर एरिया में स्ट्रांग रूम, कोल्ड स्टोरेज, डीजीआर रूम समेत कई सुविधाएं मिलेगी।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक इंदौर को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इससे कारोबार को गति मिलेगी। एयरपोर्ट पर नए डॉमेस्टिक कार्गो टर्मिनल का काम तेजी से चल रहा है, जिसमें 17,100 स्क्वायर मीटर एरिया में स्ट्रांग रूम, कोल्ड स्टोरेज, डीजीआर रूम समेत कई सुविधाएं मिलेगी। 62,000 मेट्रिक टन से भी ज्यादा की सालाना क्षमता वाले कार्गो टर्मिनल से इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों से सामान की आवाजाही सुगम हो सकेगी। इसके अलावा पेरिशेबल कार्गो पर भी काम चल रहा है। 300 स्क्वायर मीटर एरिया में बन रही इस कार्गो सुविधा से फल, फूल, सब्जी एवं अन्य जल्दी खराब होने वाली चीजों को बाहर भेजना आसान हो जाएगा। पेरिशेबल कार्गो की सालाना क्षमता करीब 5475 मेट्रिक टन होगी।
सांसद शंकर लालवानी ने कही ये बात
कोविड-19 की कठिन परिस्थितियों के बीच सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर को एयर कार्गो के मामले में आगे बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था जो कि अब पूर्णता की ओर है। सांसद शंकर लालवानी ने एयरपोर्ट पर चल रहे इन कार्यों का निरीक्षण किया और और कहा कि डॉमेस्टिक कार्गो के विस्तार से इंदौर के कारोबारियों को सहूलियत मिलेगी और बाहर सामान भेजना सुगम होगा। सांसद लालवानी ने बताया की वर्तमान क्षमता से करीब 3 गुना की क्षमता वाला यह नया कार्गो टर्मिनल होगा और पेरिशेबल कार्गो के बनने से किसानों को भी लाभ होगा और उनकी आय बढ़ेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेवलेटर लगाए जाएंगे
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है, जहां इंदौर में अब जल्दी ही मेट्रो रफ्तार पकड़ने जा रही है। इंदौर एयरपोर्ट से सिर्फ 200 मीटर दूर मेट्रो स्टेशन बनेगा। इंदौर एयरपोर्ट के आगमन एवं प्रस्थान गेट के बीच से मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही हो सकेगी एवं यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेवलेटर लगाए जाएंगे। इंदौर एयरपोर्ट एवं मेट्रो के बीच स्टेशन को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी, जिसे अधिकारियों के साथ बैठक कर सुलझा लिया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो सांसद शंकर लालवानी लगातार इंदौर शहर को विकास की सौगात देते नजर आ रहे हैं जहां वे लगातार विकास कार्यों का निरीक्षण भी करते हैं।
ये भी पढ़े- MP: ओलावृष्टि से किसानों की फसल प्रभावित, CM Shivraj का ट्वीट- मामा आपके साथ है












Click it and Unblock the Notifications