MP: ओलावृष्टि से किसानों की फसल प्रभावित, CM Shivraj का ट्वीट- मामा आपके साथ है
प्रदेश में एक बार फिर मौसम परिवर्तन देखने मिला है, जहां अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते हुए ओलावृष्टि के चलते अब किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, इस बीच सीएम शिवराज ने ट्वीट कर किसानों को मदद का भरोसा दिलाया है.

Recommended Video

मध्यप्रदेश के मालवा अंचल समेत तमाम अंचल और जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल प्रभावित हुई है, जहां ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसल खेतों में बिछ गई। इतना ही नहीं, खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जिससे चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी। प्रदेश में इन दिनों गेहूं और चने की फसल काटने का काम खेतों में किया जा रहा है, लेकिन इस बीच अचानक बदले मौसम के कारण ओलावृष्टि के चलते खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। उधर, अब प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को चिंता ना करने का संदेश दिया है।

सीएम शिवराज ने लिखी ये बात
प्रदेश के मुखिया यानी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को ट्विटर के माध्यम से संदेश देते हुए लिखा है कि, प्रदेश के कुछ स्थानों में ओला वृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है। मेरे किसान भाई-बहन चिंता न करें, मामा शिवराज आपके साथ है। शीघ्र ही ओला वृष्टि से हुई फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। वहीं अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के संदेश के बाद किसानों की चिंता कम हुई है, जहां किसानों को खराब फसलों का मुआवजा मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

अचानक बदला मौसम का मिजाज
प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने मिला है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के बीच मौसम बदला है, और कई इलाकों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहें की संभावना है। वहीं इसके बाद मौसम साफ होगा, और लगातार गर्मी में बढ़ोतरी देखने मिलेगी। तापमान बढ़ने के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। फरवरी माह के साथ ही मार्च महीने में भी गर्मी का प्रकोप देखने मिल रहा है, जहां गर्मी लगातार बढ़ रही है।

इन इलाकों में हुई बारिश
प्रदेश में पिछले 2 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां सोमवार को राजधानी भोपाल समेत उज्जैन, मंदसौर, छिंदवाड़ा और राजगढ़ जिले में बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला, जहां मंदसौर के भी कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि के चलते खेतों में सफेद चादर बिछ गई तो वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। रतलाम में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिसके चलते फसलों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। तेज हवा और बारिश के चलते विद्युत सप्लाई भी ठप रहा, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। होली के त्यौहार पर अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज ने सभी को सकते में डाल दिया। वहीं किसानों के चेहरे पर टेंशन नजर आ रही है।
प्रदेश में असमय हुई वर्षा के संबंध में सुबह मेरी प्रभावित सभी क्षेत्रों में विस्तार से बात हुई है। टीम फील्ड में है। सर्वे किया जा रहा है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 7, 2023
किसान भाइयों-बहनों, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं और पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है। pic.twitter.com/xsTC7fPJ8j
ये भी पढ़े- Weather update: मालवा में बिगड़ा मौसम का मिजाज, जमकर हुई ओलावृष्टि और बारिश












Click it and Unblock the Notifications