MP Weather News: मालवा-निमाड़ अंचल पर मानसून मेहरबान, कहां हुई कितनी बारिश, जानिए?

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक बार फिर मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां मालवा-निमाड़ अंचल के भी लगभग सभी जिलों में बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। प्रमुख तौर पर खंडवा खरगोन, उज्जैन और इंदौर जिले में बारिश का सिलसिला देखने मिला है।

बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो चुका है, जहां चारों ओर हरियाली छा गई है, तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने मिल रही है। इधर, बारिश का इंतजार कर रही सोयाबीन की फसल भी अब लहलाने लगी है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वह बारिश का सिलसिला पूरे महीने तक जारी रह सकता है।

Indore

इंदौर में अब तक हुई इतनी बारिश

इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 766.7 मिलीमीटर (30 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 829.9 मिलीमीटर (साढ़े 32 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 646.5 मिमी., महू में 671 मिमी., सांवेर में 861.2 मिमी., देपालपुर में 1093 मिमी., गौतमपुरा में 695.6 मिमी. और हातोद में 632 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 999.2 मिमी., महू में 734 मिमी., सांवेर में 820.7 मिमी., देपालपुर में 905.5 मिमी., गौतमपुरा में 690.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

उज्जैन में हुई इतनी बारिश

उज्जैन में इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक जिले में औसत 589.8 मिमी वर्षा हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 945.2 मिमी वर्षा हुई थी। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 7 सितम्बर की प्रात: तक जिले में औसत 20.8 मिमी वर्षा हुई है। चौबीस घंटे के दौरान उज्जैन तहसील में 3, घट्टिया में 12.1, खाचरौद में 18, नागदा में 48.2, बड़नगर में 14, महिदपुर में 24.4, झारड़ा में 17, तराना में 34 एवं माकड़ोन तहसील में 16 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अभी तक जिले की उज्जैन तहसील में 611 मिमी, घट्टिया में 385.4, खाचरौद में 620, नागदा में 745.2, बड़नगर में 574, महिदपुर में 541.8, झारड़ा में 671, तराना में 730.8 और माकड़ोन तहसील में 429 मिमी वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 893 मिमी, घट्टिया में 983, खाचरौद में 888, नागदा में 1251, बड़नगर में 675, महिदपुर में 1009, झारड़ा में 894, तराना में 981 और माकड़ोन तहसील में 933 मिमी वर्षा हुई थी।

ये भी पढ़े- MP Weather News: आसमान से बरसी राहत की बूंदे, एक नहीं बल्कि तीन सिस्टम पूरे महीने कराएंगे बारिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+