MP Weather News: आसमान से बरसी राहत की बूंदे, एक नहीं बल्कि तीन सिस्टम पूरे महीने कराएंगे बारिश
लंबे वक्त के बाद आखिरकार एक बार फिर मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां मालवा-निमाड़ अंचल के भी लगभग सभी जिलों में बारिश का सिलसिला देखने मिला। प्रमुख तौर पर खंडवा खरगोन, उज्जैन और इंदौर जिले में बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है।
लंबे वक्त के बाद हुई बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो चुका है, जहां चारों ओर हरियाली छा गई है, तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने मिल रही है। इधर, बारिश का इंतजार कर रही सोयाबीन की फसल भी अब लहलाने लगी है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वह बारिश का सिलसिला पूरे महीने तक जारी रह सकता है।

आबाद हुए पर्यटन स्थल
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश में एक्टिव हुए सिस्टम के चलते पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। यही कारण है कि, मालवा निमाड़ में भी बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई कि है, आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां एक के बाद एक सिस्टम एक्टिव होने के कारण 28 सितंबर तक बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश भर में हल्की और मध्यम के साथ ही तेज बारिश का अनुमान जताया है। वहीं अब बारिश के बाद पर्यटन स्थल भी आबाद नजर आ रहे हैं, जहां पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ बढ़ती नजर आ रही है।
एक नहीं 3 सिस्टम सक्रिय
बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम 31 अगस्त को सक्रिय हुआ, जो 6 से 13 सितंबर तक बारिश देगा। वहीं दूसरा सिस्टम 10-11 सितंबर को बनेगा जो 13 सितंबर से 18 सितंबर तक बारिश देगा, जिससे आपके नदी, तालाब, कुएं, नलकूप सभी पूर्ण रूप से भर जाएंगे। तीसरा सिस्टम 18-19 सितंबर को बनने के आसार हैं, यह 21 से 28 सितंबर तक बारिश देगा परंतु अभी इस सिस्टम का रूट तय नहीं है यह छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश होते हुए गुजरात की तरफ जाएगा तो मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश देगा।
ये भी पढ़े- MP News: बारिश से मिली राहत, इस तरह किसान बचा सकते हैं सोयाबीन की फसल












Click it and Unblock the Notifications