MP Weather News: क्या अगस्त में कमजोर पड़ा मानसून सितंबर में दिखाएगा दम, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए?
लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जहां 1 से 2 सितंबर के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में मानसून की एक्टिविटी देखने मिल सकती है। गुरुवार को अंचल के आगर मालवा जिले में लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
आगर मालवा अंचल में आधे घंटे तक हुई जोरदार बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, जहां लंबे वक्त के बाद हुई बारिश से फसलों की स्थिति में सुधार आएगा। वहीं किसानों को उम्मीद है कि, आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश जारी रहेगी। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की मानी तो जल्द ही मालवा-निमाड़ में झमाझम बारिश की झड़ी लगेगी।

किसानों के लिए चिंता बना मौसम
Recommended Video
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही मालवा-निमाड़ अंचल में भारी बारिश का दौर देखने मिला था, जहां बारिश का यह सिलसिला थम चुका है। वहीं पिछले कुछ दिनों से बारिश का थमा सिलसिला अब चिंता बनता चला जा रहा है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। मालवा-निमाड़ अंचल में भी मानसून की बेरुखी का असर अब दिखने लगा है, जहां उमस बढ़ रही है, तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी चिंता नजर आने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी सप्ताह में अच्छी बारिश की संभावना है।
जुलाई में हुई थी झमाझम बारिश
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जुलाई के महीने में मानसून मेहरबान नजर आ रहा था, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही थी। यही कारण था कि, शहर के अधिकतर जलाशय और तालाब भी अब भरे हुए नजर आ रहे थे, लेकिन जुलाई के बाद अगस्त में मानसून की एक्टिविटी बेहद कमजोर पड़ गई। यही कारण रहा कि, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें पढ़ने लगी तो वहीं लोग भी उमस से परेशान होने लगे। बहरहाल, अब मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
ये भी पढ़े- Indore news: मेट्रो ट्रेन का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन से ट्रैक पर भरेगी रफ्तार












Click it and Unblock the Notifications