Indore news: मेट्रो ट्रेन का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन से ट्रैक पर भरेगी रफ्तार
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन अब जल्द ही अपने ट्रैक पर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है, जहां इंदौर के गांधीनगर डिपो पर पहले रोलिंग स्टॉक ट्रेन का आगमन हुआ। वहीं ट्रेन के इंदौर पहुंचने पर संसद शंकर लालवानी समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन को मेट्रो ट्रैक पर उतारे जाने की प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा की, इंदौर में मेट्रो का सपना साकार होने की दिशा में एक और उपलब्धि मिली है। गांधी नगर डिपो में पहली रोलिंग स्टॉक ट्रेन का आगमन हुआ है। इंदौर सांसद शंकर लालवानी सहित मेट्रो के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ट्रेन को मेट्रो डिपो में उतारे जाने की प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया। इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन सितंबर माह में प्रस्तावित है।

सितंबर में होगा ट्रायल रन
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की तैयारी पूरी कर ली गई है, जहां सितंबर माह में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल होने की संभावना है। वहीं मेट्रो ट्रेन का जल्द ट्रायल हो सके इसी के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारी रात दिन अपने काम में जुटे हुए हैं, जहां मेट्रो प्रोजेक्ट का काम 24 घंटे शहर में जारी है। वहीं मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। मेट्रो परियोजना के अंतर्गत भोपाल- इंदौर में ओरेंज लाइन और ब्लू लाइन का निर्माण किया जा रहा है। वहीं भोपाल- इंदौर मेट्रो परियोजना का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। भोपाल मेट्रो लाइन की लंबाई 31 किमी और लागत 7000 करोड़ है। हैं इंदौर मेट्रो लाइन की लंबाई भी 31 किमी और लागत 7500 करोड़ हैं।
मेट्रो ट्रेन दौड़ने की तैयारी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है, जहां इंदौर में जल्द ही मेट्रो ट्रेन रफ्तार पकड़ती नजर आएगी। इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट की बात करें तो सितंबर तक इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है, जहां धीरे-धीरे यह कोशिश कामयाब होती भी नजर आ रही है। मेट्रो ट्रेन के लिए स्टेशन बनाने की कवायद की जा रही है, जहां अब जल्द ही मेट्रो ट्रेन के लिए लाइन बिछने और मेट्रो ट्रेन दौड़ने की तैयारी है। इंदौर में मेट्रो ट्रेन शुरू हो जाने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इंदौर का विकास भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा।
ये भी पढ़े- Ladli behna yojna का लाभ ले रही महिलाएं, किसी ने राखी पर खरीदे बच्चों के कपड़े, तो किसी ने लिया भाई का गिफ्ट
-
MP Board Result: 23 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म, चेक करें रिजल्ट—जानिए पास प्रतिशत और पूरी रिपोर्ट -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications