MP Weather News: अंतिम दौर में मानसून की एक्टिविटी, इंदौर से कब होगी विदाई, जानिए?
मध्य प्रदेश में इन दिनों कुछ जिले मानसून की बारिश से तरबस्तर हो रहे हैं, तो वहीं कुछ जिलों में मानसून की एक्टिविटी ना के बराबर दिखाई दे रही है। कुछ ऐसे ही हाल इंदौर समेत आसपास के जिलों के हैं, जहां बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इंदौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर यानी भोपाल और आसपास के क्षेत्र में मानसून एक्टिविटी दिखाई दे रहा है, तो वहीं इंदौर के आसपास मानसून की किसी तरह की कोई एक्टिविटी नहीं है। हल्के बादल होने के कारण कभी-कभी रिमझिम बारिश का दौर शुरू होता है। उधर, आने वाले दिनों में भी मौसम वैज्ञानिकों ने मानसून की एक्टिविटी ना के बराबर होने की बात कही है।

कब होगी मानसून की विदाई?
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो सितंबर के बचे हुए दिनों में तेज बारिश नहीं होने के आसार हैं, जिसके पीछे की वजह सोमवार तक मानसून का कमजोर हो जाना है, तो वहीं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में फिलहाल मानसून की किसी तरह की कोई गतिविधि नहीं होना है। अबकी बार भी मौसम वैज्ञानिक बारिश का आंकड़ा कल 45 इंच के आसपास रहने की संभावना जाता रहे हैं, जहां संभवत: 15 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई घोषित कर दी जाएगी। फिलहाल, इंदौर समेत आसपास के जिलों में मौसम साफ है। वहीं दिन भर में कभी-कभी हल्की बारिश का सिलसिला देखने मिलता है।
खुशनुमा हुआ मौसम का मिजाज
मालवा निमाड़ अंचल के कई जिलों में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लोग अपने घरों से निकलकर पर्यटन स्थलों की ओर जा रहे हैं, जिसके चलते पर्यटन स्थल अब आबाद नजर आ रहे हैं। अंचल के पर्यटन स्थलों की यदि बात करें तो इन दिनों पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है, जहां इंदौर जिले के पातालपानी और कालाकुंड जैसे पर्यटन स्थल लोगों से भरे नजर आ रहे हैं, तो वहीं उधर धार और खंडवा जिले के पर्यटन स्थल भी आबाद नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP News: लगातार हुई बारिश से बांध और जलाशय हुए लबालब, कहां कितना पानी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications