MP News: लगातार हुई बारिश से बांध और जलाशय हुए लबालब, कहां कितना पानी, जानिए?
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों भारी बारिश का सिलसिला देखने मिला था, जहां फिलहाल बारिश का सिलसिला थमा हुआ नजर आ रहा है। लगातार हुई बारिश के चलते प्रदेशभर के जलाशय और बांध भरे हुए नजर आ रहे हैं।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि, प्रदेश के सभी बाँधों में जल भराव की स्थिति संतोषजनक है। रबी की फसल के लिए प्रदेश के किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जायेगा। प्रदेश के सभी बाँधों में पर्याप्त जल भराव हो गया है। प्रदेश में शासकीय स्रोतों से 45 लाख हैक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.अन्नदाताओं को रबी की फसल के लिए समूचित पानी दिया जाएगा।

जलाशयों में पर्याप्त पानी
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया है कि, सितंबर माह में हुई पर्याप्त वर्षा से प्रदेश के सभी जलाशय और बाँधो में पर्याप्त जल संचित हो गया है। विगत वर्ष की तुलना में प्रदेश के बांधों और जलाशयों में जल भराव पर्याप्त है एवं विगत वर्ष के लगभग बराबर है। प्रदेश में इस वर्ष अगस्त माह में सामान्य से कम वर्षा की स्थिति थी, परंतु पिछले कुछ दिनों में निरंतर बारिश के उपरांत स्थिति सामान्य हो गई है।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों प्रदेश में वर्षा के लिए उज्जैन जाकर महाकालेश्वर भगवान से प्रार्थना की थी। संयोग बना कि उसके बाद से प्रदेश के विभिन्न अंचलों में लगातार वर्षा हो रही है। प्रदेश के हित में यह स्थिति सुखद और संतोषजनक है। प्रदेश में इस वर्षा ऋतु में आज दिनांक तक 903.20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष यह 909.80 मिलीमीटर थी।
Recommended Video
कहां कितना हुआ जलस्तर?
मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि, प्रदेश के 52 प्रमुख बाँधों और जलाशयों में से 6 में शत-प्रतिशत, 29 में 75 से 100 प्रतिशत, 10 में 50 से 75 प्रतिशत तथा 7 में 50 प्रतिशत से कम जल-भराव हुआ है। बरगी, बारना, बिलगाँव, देजला, इंदिरा सागर, तवा, गाँधी सागर, टिल्लर, बाण सुजारा, पगरा, राजघाट, आवदा, कोटवाल, पेंच, थनवार, संजय सरोवर, धोलावड़, माही, पारसदोह बाँध/जलाशयों में 90 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक जल-भराव हो चुका है।बारह बाँधों बरगी (3 गेट), इंदिरा सागर (20), ओंकारेश्वर (22), गाँधी सागर (10), बाण सुजारा (01), पगरा (01), पवई (01), पेंच (02), धोलावड़ (02), माही मेजर (02) और माही सब्सिडरी (01) और पारसदोह (01 गेट) के गेट खोले गये हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather News: बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 21 सितंबर से होगा एक्टिव, इन जिलों में होगी भारी बारिश












Click it and Unblock the Notifications