Indore News: ट्रैफिक सुधारने निकली टीम, इन नंबर की गाड़ियों के बनाएं बंपर चालान
इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर यातायात सुधार के लिए निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के अमले ने नगर निगम और यातायात पुलिस के सहयोग से सपना-संगीता रोड क्षेत्र में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है।
अपर कलेक्टर सपना लोवंशी ने बताया कि कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर गठित दलों द्वारा सड़को और फुटपाथों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

टीम ने बनाए चालान
शहर के सपना-संगीता रोड़ पर देखने में आ रहा था कि, अनेक ऑटो डीलर अपने वाहन सड़कों और फुटपाथ पर रखकर यातायात को बाधित कर रहे थे। इन्हें सड़कों और फुटपाथों से वाहन और अन्य सामग्री हटाने के लिए बार-बार समझाइश दी गई। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं दिखाई दिया। आज कार्रवाई करते हुए 10 दुकाने सील की गई। 58 गाड़ियों को जप्त किया गया। इन्हें ट्रकों के माध्यम से यातायात थाने में रखवाया गया। कुछ गाड़ियों के चालान भी बनाये गये। हिदायत दी गई है कि दुकानों के सामने फुटपाथ और सड़कों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जाये। अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब ट्रैफिक में नंबर वन बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव का नवाचार रंग लाने जा रहा है, 5 अगस्त से शहर में ट्रैफिक मित्र अभियान का शुभारंभ होगा। इस अभियान के अंतर्गत 1 हजार से ज्यादा लोग शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं अब इस अभियान को सफल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब एक नई पहल के साथ बिगड़ते ट्रैफिक की समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: अलर्ट इंदौर!, भारी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, दम दिखाएगा मानसून












Click it and Unblock the Notifications